Header Ads

छात्रो ने निकाली मैराथन रैली जैतारण-पाली ( आई.बी.खांन)

 छात्रो ने निकाली मैराथन रैली
 जैतारण-पाली ( आई.बी.खांन)
सरदारवलभ भाई पटेल जन्मोत्सव एकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय राजकिय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय के बालक बालिकाओ ने मैराथन दौड एवं रैली निकाली गई।
 जैतारण राजकिय विधालय के मैदान से प्रातः जैतारण उपखण्ड अधिकारी घनश्याम शर्मा एवं थानाधिकारी अनिलकुमार विश्नाई के आतिथ्या में विधालय से पहले मैराथन दौड का आयोजन किया गया जहां इन अतिथियो के द्वारा विधार्थीयो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विधार्थी शहर के विभिन्न मार्गो से दौड लगाते हुए जैतारण पंचायत समिति कार्यालय पहुचंे। बाद वे रैली के रूप में विभिन्न देशभक्ति नारे लगाते हुए रैली के रूप में पुनः विधालय पहुंचे। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी ने इन बालको को सम्बोधित करते हुए सरदार वलभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि सरदार वलभभाई पटेल ने देश की आजादी एवं देशी रियासतो के एकीकरण में देश को जो उल्लेखनीय योगदान दिया उसे कभी भूलाया नही जा सकता। इस अवसर पर थानाधिकारी अनिलकुमार विश्नोई ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए उपस्थित विधार्थीयो को संस्कारवान शिक्षा पर ध्यान देने का आव्हान किया। 9413063300


कोई टिप्पणी नहीं