Header Ads

खुद बीमार है जैतारण का अस्पताल जैतारण- पाली: आई.बी.खांन

खुद बीमार है जैतारण का अस्पताल
 जैतारण- पाली: आई.बी.खांन
मौसम में परिवर्तन की वजह से जैतारण नगर सहित ग्रामीण अंचलो में मौसमी बीमारियां पैर लगी है। जिससे मुख्यालय में इन दिनो मरीजो की संख्या में निरंतर बढोतरी हो रही है। ऐसे में इस चिकित्सालय में व्याप्त असुविधा मरीजो को राहत की बजाय परेशानी को बढावा देने में आग में घी का काम कर रही है।
मुख्यालय सहित आस-पास के एक दर्जन गांवो के लोगो के लिए चिकित्सा के लिहाज से एक मात्र सहारा माना जाने वाला ये चिकित्सालय स्वंय बीमार है। यहां विभिन्न चिकित्सको के पद लम्बे समय से रिक्त पडे है। ऐसे में रोजाना 250 से 300 मरीजो का बगैर इंतजार करवाए उपचार करना मुश्किल होता है। विभिन्न चिकित्सको के पद रिक्त पडे पदो को भरने की मांग यहां के लोगो के द्वारा लम्बे समय से की जा रही है मगर उनकी मांगो पर ध्यान नही दिये जाने के कारण चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजो को इलाज के लिए परेशान होना पड रहा है। इसके अलावा चिकित्सालय में वर्तमान में कार्यरत चिकित्सको के द्वारा समय पर चिकित्सालय नही आने एवं समय से पहले घर चले जाने की शिकायत भी मरीजो के द्वारा की जाती रही है मगर यहां कि व्यवस्था में कोई सुधार नही हो पा रहा है। जैतारण में दो राज मार्ग गुजरने के कारण यहां आये दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है जहां चिकित्सको के अभाव में उनको अन्यत्र रैफर किया जाना भी यहां आम बात हो गई। है। इस संबध में नागरिको के एक प्रतिनिधि मण्डल ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन देकर चिकित्सालय की व्यवस्थाओ में सुधार की मांग की है। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं