Header Ads

सहकारीता का आमजन को मिले लाभः गोयल नवनिर्मित सहकारीता गौदाम का उदघाटन जैतारण-पाली( आई.बी.खांन)

सहकारीता का आमजन को मिले लाभः गोयल
नवनिर्मित सहकारीता गौदाम का उदघाटन
 जैतारण-पाली( आई.बी.खांन)
 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि राज्य सरकार आमजन एवं किसानो के कल्याण के सहकारीता के माध्यम से अनेक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओ का लाभ आमजन को मिले इसके लिए सार्थक प्रयास किये जाने चाहिये।
 पंचायती राज मंत्री गोयल ने यह विचार रविवार को जैतारण बिरोल ग्राम में ग्राम सेवा सहकारी समिति में नवनिर्मिम गौदाम का उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार सहकारीता विभाग को मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समितियो पर किसानो के अनाज भण्डारण के लिए ऐसे गौदामो को तैयार करा रही है जिससे किसानो को इससे लाभ मिलेगा। उन्होने किसानो से आव्हान किया की वे ग्राम सेवा सहकारी समितियो में संचालित योजनाओ से लाभ उठाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी पाली सेन्टल काॅपरेटिव बैंक के चैयरमेन पुष्पेन्द्रसिंह कुडकी ने कहा कि सम्पूर्ण पाली जिले में सहकारीता की अलग ही पहचान है। उन्होने बताया कि हमारी बैंक के माध्यम से किसानो को समय समय पर लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने फसल बीमा योजना पर भी चर्चा करते हुए कहा कि इसका लाभ भी किसानो को दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर प्रधान रसाल कंवर,जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी,बिरोल ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनसिंह,बिरोल सरपंच श्रीमती जगदीश कंवर सहित बडी संख्या में ग्रामीणो एवं जनप्रतिनिधियो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। 9413063300


कोई टिप्पणी नहीं