सुनील प्रजापत बने जैतारण बार के अध्यक्ष...।(जैतारण-आईबीखान)
जैतारणः आई.बी.खांन
जैतारण बार एसोसिएशन के शुक्रवार को आयोजित हुए विधिवत चुनाव में एडवोकेट सुनील प्रजापत जैतारण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। प्रजापत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट ओमप्रकाश पंचारिया को 7 मतो से पराजित किया। इससे पहले जैतारण बार कार्यालय में प्रातः इन चुनावो को लेकर कडी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट अब्दुल जब्बार सिलावट ने बताया कि षुक्रवार को आयोजित इन चुनावो में कुल 101 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होने बताया कि दोपहर बाद इन मतो की गणना की गई जहां एडवोकेट सुनील प्रजापत जैतारण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। उन्होने बताया कि अन्य पदो के लिए उपाध्यक्ष पद पर बचनाराम पन्नु,सचिव पद पर अरूणसिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम पारिक निर्वाचित हुए। उन्होने बताया कि सभी निर्वाचित सदस्यो को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इससे पहले अलसुबह से इन चुनावो को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई। बार एसोसिएशन के विजय प्रत्याशीर्यो का विजय जुलूस निकाला गया। नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष श्री प्रजापत ने कहा कि सभी अधिवक्ताओ की हितो की रक्षा करना उनकी पहली प्राथतिकता होगी।
9413063300
Post a Comment