काश मुख्याजी आप इनका भी निरिक्षण करते तो बात कुछ और बनती...!
जैतारण/आईबीखांन।
जैतारण शहरी निकाय की मुख्याजी श्रीमती मंजूभाटी ने आज शहर के कुछ इलाकों का तकनीकी अधिकारियों के साथ कुछ जगहों का निरिक्षण किया, जिसके लिए वे साधुवाद की पात्र है,उम्मीद करते है की आप भविष्य में भी ऐसे निरिक्षण करते रहेंगे और शहर की प्रथम महिला होने के कारण यह आपका अधिकार भी है की आप निरिक्षण कर अपनी निकाय व्दारा किये जा रहे बेतरीन कार्यों के लिए अपने अधिकारीयों को ताकिद भी कर सकते है।लेकिन इस अनाडीकलमकार के मुखबिरों ने बताया की आपने सीवरेज कार्यों का नहीं, बल्कि बंजारा काँलोनी मे जहां पानी भरा उस स्थान पर सीवरेज की लाईन बिछाने का निरीक्षण किया, हमें यह जानकर गहरा धक्का लगा...!मुख्याजी आप इस निकाय के सर्वोसर्वा है,शहरवासियों सीवरेज के बेतरतीब कार्यों से आहत है।वे बोलते नहीं है मगर उनका आक्रोश अन्दर ही अन्दर इन दिनों बढ रहा है।बेहतर यह होता की आप निकाय के तकनीकी अधिकारियों के साथ उन क्षेत्रों का दौरा करते जहां के सुरत-ए-हाल बिन बताए अपने सीवरेज के ठेकेदार के उम्दा कार्यो की गौरवगाथा एवं उनका उल्लेखनीय कार्य खुद बोलने लग जाते मगर आपने उन जगहों का अवलोकन नहीं किया,यदि आपने अवलोकन करने का थोड़ा प्रयास किया होता तो हो सकता था की इनके कार्यों मे कुछ बदलाव देखने को मिलता।जैसा की मेरे पास आपके सीवरेज के ट्रीटमेंट प्लांट के अवलोकन करते की शानदार तस्वीर आई...! काश ऐसी तस्वीर गीता भवन इलाके मे सीवरेज के उम्दा कार्यों की दलदलीय क्षेत्र जहां आपके तकनीकी अधिकारियों की बेहतरीन तकनीक की बदौलत वहां वाहनों का गुजरने का मतलब उस दलदलीय क्षेत्र की सरजमीं मे वाहन का फंसना इन दिनों आम बात होती जा रही है,आप बंजारा काँलोनी का अवलोकन करने गए जैसा की हमें बताया भी गया है,लेकिन इसी राह मे ठेकेदार का गौरवशाली कार्य भी कुछ देर रूककर देख लेते तो कसम खुदा की मे आज जमकर शहरी निकाय और आपकी शान मे अपनी आलोचक कलम से आपकी तारीफ में शमां बांध देता, लेकिन जैसा हमारे मुखबिरों ने बताया की आप वहां नहीं रूके,मुझे आपकी इमानदारी पर तनिक भी संदेह नहीं है और न ही दिगर लोगों पर संदेह है।मगर लोगों की जबान को मे बंद नहीं कर सकता...!यहां के लोग तो मेरे जैसे छोटे व अज्ञानी कलमकार पर भी हमेशा आरोप लगाते है जिसकी अपन तनिक भी चिंता नहीं करते,हमने पांचवीं जमात मे ही किताबों मे यह पढ लिया था कि लोकतंत्र मे कोई भी किसी पर आरोप प्रत्यारोप लगा सकते है,जिसका अपन बुरा नहीं मानते।लेकिन मुख्याजी आपने आज सीवरेज के कार्यों का निरिक्षण नहीं कर उन लोगों को जो अभयदान दिया है वो हमें नागवार लगा।हमें आपसे बहुत सी उम्मीदें थी कि शहरी निकाय के हुक्मरानो ने तो सीवरेज के कार्यों एवं उनकी गुणवत्ता को परखने की जो कस्में खा रखी है,उसे वे कतई तौडने वाले नहीं है,लेकिन आपने तो ऐसी कसमें नहीं खाई,फिर आप सीवरेज के गौरवशाली कार्यों का अवलोकन करने मे पीछे क्यों हट रहे हो...!शहरी जनता ने आपको शहर की प्रथम महिला के रूप मे आपसे बहुत सारी आशाएं एवं अपेक्षाओं के साथ निकाय की मुख्या बनाया...!पर मुझे इस बात का मलाल है की आपने बरसात के मौसम मे सीवरेज के कार्यों का अवलोकन करना भूल गये या फिर भूला दिया गया।खैर कोई बात नहीं आज नहीं तो कल समय मिले तो इनका निरिक्षण जरूर कर लेना ताकि आपको भी शहर के सुरत-ए-हाल की असलियत का पता चल जाए...!चलते चलते अपन यही कहेंगे की आपकी सदारत मे अपने शहर का जो आधुनिकीकरण हो रहा है,उसमें अपनी अमिट छाप जोडऩे का जतन जरूर करे।क्योंकि ऐसी सदारत करने का सौभाग्य बार बार नहीं मिलता...!सीवरेज का बेहतर काम होगा तो आने वाली पीढियां आपकी सदारत को वर्षों तक याद करती रहेगी, जैसे पूर्व पालिकाध्यक्ष धरती पुत्र भंवरलाल जी भाटी को आज भी उनके के कार्यकाल को याद करते है,यह कडवी सच्चाई भी है...9413063300
Post a Comment