Header Ads

वर्तमान में यह हाल है, तो भविष्य कैसा होगा...!

जैतारण/आईबीखांन।
जैतारण शहरी क्षेत्र में करोड़ों रूपये की लागत से भगवान भरोसे बिछाई जा रही यह सीवरेज लाईन का भविष्य कैसा होगा यह तो भविष्य ही बताएगा, लेकिन सीवरेज के ठेकेदारो पर हुक्मरानों का रहमो करम से इनके कार्य का वर्तमान बुरे दौर से गुजर रहा है।दरअसल सीवरेज मे भिन्न-भिन्न खामियों का खामियाजा इन दिनों शहर आम आवाम भुगत रही है।इतने दिनों तक अपन भी इनके कार्यों से अनभिज्ञ थे,मगर अपनी पोश काँलोनी में सीवरेज के कारकूनों ने यहां लाईन बिछाने का जब तक काम किया, अपन ने देखा की इस दरमियान अपनी शहरी निकाय के न तो हुक्मरान यहां इस कार्य का अवलोकन करने की जहमत की और नहीं शहरी निकाय के वे तकनीकी अधिकारी कभी मौके पर आकर यह देखने का प्रयास किया की यहां जो काम चल रहा है,वो काम ठेकेदार वाकई मे पालिका व्दारा तय किये मापदंड के अनुसार चल रहा है या नहीं, लेकिन उनको यहां आने की क्या पड़ी, उनका काम तो रस्मो रिवाज के दस्तूरों से चल ही रहा है,वैसे भी उनको इस शहर मे स्थाही निवास थोड़ी ही करना है।घटिया काम हुआ होगा तो उनको नहीं बल्कि भविष्य मे अपन को ही भुगतान पड़ेगा।जैसा की निर्माण कार्यों मे अपनी रूची रखने वाले अपने शहर के तकनीकी ज्ञाताओ ने बताया की अपने यहां के सीवरेज का कार्यों मे गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग मे नहीं ली गई, उन्होने तो बकायदा इस अनाडीकलमकार को अपने एक संदेश के माध्यम से जो कार्य की नजीरे पेश की तो अपन को उनकी नजीरे लाजवाब लगी,क्योंकि शहरभर मे इनके कार्यों की वाकई मे वर्तमान मे यह दशा और दिशा हो रखी है,अलबत्ता शहरी निकाय के तकनीकी अधिकारियों ने यदि इमानदारी के साथ इनके कार्यों का अवलोकन किया होता तो आज बरसात के मौसम सीवरेज के कार्यों की यू पोले नहीं खुलती, मगर क्या करे यह दौर रस्मों रिवाजों का जो दौर चल रहा है उसके आगे वे भी बेबस है।चलते चलते एक बात की तो तारीफ करनी पड़ेगी, की इन सीवरेज वालों ने शहर मे तेज रफ्तार से गाडियां चलाने वाले उन वाहन चालकों के वाहनों के पहियों की रफ्तार धीमी करवाने के साथ साथ शहर की सड़कों पर उन्हें सावधानीपूर्वक गाडियां चलाने का सबक तो सीखा ही दिया है।क्योंकि सीवरेज का बेहतरीन काम लापरवाही से गाड़ी चलाने पर इनके पहियों को बीच सडक पर ही रोक लेते है...!हमें मालूम है अपनी यह बाते उनको जरूर अखरेगी, मगर क्या करें अपन भी कोई आजकल के कलमकार थोडी है,देश आजादी की 50 वी वर्षगांठ मना रहा था,उससे कई साल पहले अपन ने यह कलम थाम ली थी,जो आज भी सतत रूप से चला रहे है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं