IB KHAN PRESS REPORTER PUNJAB KESRI JAITARAN
Related Posts
- Next गणपति विसर्जन में उमडा जैतारण में आस्था का सैलाब जैतारण- पाली...आईबीखांन जैतारण शहर में गुरूवार को आयोजित गणपति विसर्जन के कार्यक्रम में शहर में आस्था का सैलाब मानो उमड पडा। विभिन्न शोभायात्राओ के बीच शहरभर के विभिन्न गणेश मण्डलो के द्वारा गाजे बाजे के साथ गणपति का विसर्जन कर उनसे अगले बरस जल्दी आने की कामनाएं की गई। जैतारण शहर में गणेश चैथ पर यहां स्थापित लगभग 78 गणपति प्रतिमाओ का आज दोपहर बाद विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया जहां शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आगाज बागडा वाले हनुमान मंदिर से हाथी,घोडा एवं विभिन्न आकर्षक झांकियो के साथ शुरू हुई जो शहर के मुख्य सदर बाजार,शिव चैकी,पुलिस थाना रोड,मुख्य प्राईवेट बस स्टेण्ड,नगरपालिका कार्यालय मार्ग,तहसील कार्यालय रोड होते हुए मुख्य तालाब पहुची जहां धार्मिक विधि विदान के साथ इनका विसजन किया गया। गणपति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शहर में निकाली विशाल शोभायात्रा का शहरवासीयो ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न गानो एवं भजनो पर युवाओ ने जमकर नृत्य किया। इस शोभायात्रा के कारण आज जैतारण धार्मिक रंग रंगा हुआ नजर आया। जैतारण पैटोल पंप के पास पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेसी नेता दिलीप चौधरी की अगुवाई में सभी गणेश मण्डलो एवं शोभायात्राओ का गर्मजोश के साथ स्वागत किया गया। जैतारण शहर में हर वर्ष आयोजित होने वाले गणपति विसर्जन के इस कार्यक्रम में शहर सहित आस पास के गांवो के बडी संख्या में लोग भाग लेते है। गणपति विसर्जन कार्यक्रम की भव्य शोभायात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जैतारण थानाधिकारी अनिल विश्नोई की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।9413063300
- Previous ib khan press ripoter jaitaran
Post a Comment