Header Ads

शहर का किया जायेगा सौन्र्दयकरणः गोयल


जैतारण-ः आई.बी.खांन...
राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जैतारण शहर के सौन्र्दयकरण के लिए धन की कमी नही आने दी जायेगी। उन्होने कहा कि जैतारण शहर का जल्द ही सौन्र्दयकरण करवाया जायेगा।
 मंत्री गोयल ने यह विचार शनिवार को लगभग ढाई लाख की लागत से जैतारण डाक बंगले से जैतारण बिजलीघर तक बनने वाले भव्य गौरवपथ के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार सरकार की यह मंशा है कि प्रत्येक शहर का उन्नत विकास एवं शहरो का सौन्र्दयकरण को बढावा मिले इसके लिए गांवो की तर्ज पर अब शहरो में भी गौरवपथो का निर्माण करवाया जा रहा है। शहर में गौरवपथ बनने के बाद इसका सौन्र्दय में निखार आयेगा। उन्होने कहा कि जैतारण शहर में इसके अलावा लगभग 45 करोड की लागत से सिवरेज का कार्य चल रहा है तो आने वाले दिनो में सम्पूर्ण शहर की भूमिगत पाईप लाईनो को बदला जायेगा। उन्होने पेयजल समस्या पर कहा कि आगामी जून माह तक जैतारण को जवाई बांध का मीठा पानी मिल सकेगा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह,उप पुलिस अधीक्षक विरेन्द्रसिंह राठौड,प्रधान रसालकंवर,नगरपालिका के प्रतिपक्ष नेता सुनील राठौड,निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कालूराम जोगावत,पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरीश गहलोत,नगर पार्षद नेनाराम रूणेचा,पूर्व पालिकाध्यक्ष मदनलाल रूणेचा सहित अनेक गणमान्य नागरीको, जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारीयो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले पालिका प्रशासन के द्वारा मंत्री गोयल का स्वागत किया गया।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं