Header Ads

आईबीखान की कलम से विशेष रिपोर्ट...

मारवाड की मनुहार पर कायल है...। जैतारण/ पाली-आईबीखान      मारवाड की मीठी मनुहार एवं अपयाणत की सस्कृति से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश के लोग कायल है।शायद यही कारण है की मारवाड मे आने वाला हर मेहमान बार बार मारवाड आना चाहता है,कुछ ऐसी मनुहार की कायल होकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से यहां जैतारण मे चल रही राज्यस्तरिय हाँकी खेलकूद प्रतियोगिता मे भाग लेने आई बालिका खिलाड़ी जैतारण के लोगों की अपणायत एवं इन खिलाडियों की यहां के स्थानीय लोगों व्दारा की जा रही आवभगत उनको ऐसी भाय की वे बार बार जैतारण आना चाहती है।उल्लेखनीय है की जैतारण मे चल रही इस प्रतियोगिता मे प्रदेश के विभिन्न जिलों की कुल 25 टीमें भाग लेने आई थी,यह दिगर बात है की कोई टीम पराजय होकर चली गई तो कुछ टीमों की खिलाड़ी आज भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी जीत की और अग्रसर है।मगर हर खिलाड़ी अपनी जीत हार से बेफिक्र होकर जैतारण के लोगों व्दारा उनकी मेजबानी कुछ ऐसी की कि वे खिलाड़ी जैतारण आना बार बार पसंद कर रही है।पिछले दिनो सीकर, दौसा,बासवाडा सहित विभिन्न जिलों की टीमों की बालिका खिलाडियों से जैतारण को लेकर बात करने पर इन खिलाडियों ने बताया की जैतारण के लोग खेल के मैदान मे उनकी हौसला अफजाई करते है तो मान मनुहार के लिए भी पीछे नहीं है।उनका कहना था की जहां प्रतियोगिता होती है वहां खिलाड़ी टीम को जाना पडता है और हर जगह आयोजक अपनी अपनी व्यवस्था करते है,लेकिन जैतारण मे जो व्यवस्था हम खिलाडियों को उपलब्ध हुई है,ऐसी सुविधाएं बहुत कम जगह देखने को मिलती है।सरकारी सुविधा अपनी जगह है,लेकिन जैतारण के आयोजकों के व्दारा उपलब्ध करवाई सुविधाएं उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी।उनका कहना था कि मेजबान पाली टीम सुपरलिग मे भले ही नहीं पहुची बावजूद इसके यहां के लोगों ने हम खिलाडियों को खेल मैदान मे उत्साहित करने मे कोई कसर नहीं छोडी...।उल्लेखनीय है की छ दिवसीय इस प्रतियोगिता मे आई तमाम टीमों के लिए जैतारण के विभिन्न लोगों इत्यादि ने बेहतर भोजन व्यवस्था की गई।आयोजन समिति की माने तो इन खिलाडियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए हर रोज लोग निमंत्रण दे रहे है,आलम यह हो गया की आयोजक अब भोजन के अलावा खिलाडियों के लिए दूसरी व्यवस्था करने का जिम्मा दे रहे है,जिसे भी जैतारण के लोग स्वीकार करने मे पीछे नहीं है।कुल मिलाकर मारवाड की मीठी मनुहार ने बालिका हाकी खिलाडियों का मनमोह लिया है।खिलाड़ी बार बार जैतारण आना पसंद करने की बात करना ही जैतारण के लिए गर्व की बात है।

कोई टिप्पणी नहीं