Header Ads

सरकार को नहीं किसानों की चिंता:गहलोत


जैतारण/पाली(आईबीखान)।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार को किसानों को चिंता नहीं है।उन्होंने ने कहा की प्रदेश के विभिन्न भागों मे बेमौसमी बरसात से फसलों को नुकसान हुआ मगर मुआवजा तो दूर इन किसानों की खराब हुई फसलों का उचित सर्वे करवाने तक की अभी तक अधिकारिक रूप से घोषणा तक नहीं की है।
  पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने यह विचार सोमवार सायं को पाली जिले की सराधना सीमा पर युवा किसान नेता महेंद्र चौहान बर की अगुवाई मे क्षेत्र मे बेमौसमी बरसात से किसानों को हुए नुकसान के बारे मे गहलोत को अवगत करवाया गया तब व्यक्त किये।उन्होंने कहा की हमारी सरकार के समय किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही थी लेकिन इस सरकार ने किसानों का कोई भला नहीं किया, अलबत्ता को भगवान भरोसे छोड़ दिया।उन्होंने ने कहा की इस सरकार ने पिछले ढाई सालों मे प्रदेश का विकास नहीं बल्कि काँग्रेस सरकार के समय की योजनाओं को बदलने का ही काम किया है।
इस अवसर पर युवा काँग्रेसी नेता महेंद्र गहलोत बलून्दा,वरिष्ठ काँग्रेसी शायर भाई काठात,ब्यावर ब्लॉक काँग्रेस की कौशल्या सहित अनेक काँग्रेसजनो ने गहलोत का स्वागत किया।गहलोत के पिपलियाकला आगमन की सूचना पाकर अनेक काँग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं