Header Ads

किसानों की नहीं है किसीको चिंता...!


जैतारण/पाली(आईबीखान)...
जैतारण उपखण्ड क्षेत्र के किसानों की इसे बदकिस्मती कहा जाय या फिर सतापक्ष एवं विपक्षी नेताओं की किसानों के प्रति बेरूखी...! अपनी फसलों को अपनी आँखों सामने बेमौसमी बरसात के कारण बर्बाद होता देखकर आर्थिक रूप से बदहाल हो चुके किसानों की इस बदहाली को करीब से देखने इस क्षेत्र का कोई भी बडा नेता किसानों के बहते आसूओ को रोकने अभी तक इस इलाके मे नहीं आया।यह सत्य है कि किसानों की यह असहनीय पीडा खुद किसान को ही भुगतनी पडेगी,मगर किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले वे नेता आखिर अबतक किसानों के दर पर क्यों नहीं पहुंचे यह किसानों के प्रति हमदर्दी जताने वाले नेताओं को सोचना होगा।मेरा निशाना किसी एक व्यक्ति विशेष नेता या जनप्रतिनिधि के लिए नहीं बल्कि उन नेताओं के लिए है जो गरीब किसानों के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकते है।अब जब किसानों पर आफत की बरसात बरसी तथा इस बरसात मे उनकी फसलें तबाह हुई है,तो लाजमी है की किसानों के सामने रोने के अलावा अब और है भी क्या।एक पत्रकार होने के नाते मेरे पास अनेकों नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की माँग करने की खबरें छापने के फोन एवं प्रेस विज्ञप्ति आती है,मगर सच यह है की वे केवल अखबारों की सुर्खियां तक मे ही सिमित है।बरसात के कारण किन किन गाँवो और किन किन किसानों को अधिक नुकसान हुआ... यह सवाल यदि मे करु तो उनका यह तर्क होगा की पूरे इलाके मे नुकसान हुआ है।प्रायः यह भी देखने को मिलता है कि कुछ नेता चँद लोगों को एकत्रित कर किसानों के नाम पर घडियाली आँसू बहाने एवं अखबारों मे लम्बी चौडी खबरें मय फोटो के छपवाने के लिए किसी सरकारी दफ्तरों के सामने एकत्रित हो जाते है।मेरा ऐसा करने वाले उन नेताओं से एक सवाल है की क्या वे बेमौसमी बरसात के बाद किसानों का दुख बाटने उनके घर या उनके खेत मे कभी गये क्या...? उल्लेखनीय है कि जैतारण इलाके मे पिछले दिनों हुई बेमौसमी बरसात के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है,किसानों की कडी मेहनत पर पानी फिर गया है,लेकिन इस सँकटकाल मे आज दिन तक न तो कोई सरकार का नुमाईदा और न ही कोई विपक्ष का नेता किसानों के करीब अब तक पहुंच पाया है,यदि कोई अपवाद स्वरूप गया भी है तो इसकी भी खबर नहीं है।बहरहाल किसानों की दशा की किसीको चिंता नहीं है।मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि वो जैतारण इलाके मे जल्द सर्वे करवाकर बेमौसमी बरसात से जिन किसानों को नुकसान हुआ है उनके लिए जल्द मुआवजा राशि देने की घोषणा करे...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं