Header Ads

News Jaitaran - फसल खराबा का होगा सर्वे: गोयल

फसल खराबा का होगा सर्वे:गोयल
जैतारण/पाली-आईबीखान...
ग्रामीण विकास एवं पचायती राज मँत्री जैतारण विधायक सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि पिछले दिनों जैतारण सहित मारवाड अचल मे हुई बेमौसमी बरसात के कारण हुए खराबा का उचित सर्वे जल्द करवाया जाकर किसानों को उचित सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जाएगे।उन्होंने कहा बीते वर्ष जिन किसानों को नुकसान हुआ था उनको उचित मुआवजा दिलाया गया था।
  पचायती राज मँत्री ने यह विचार शनिवार को उनके कार्यालय मे विशेष बातचीत मे व्यक्त किये।उन्होंने कहा की राज्य सरकार किसानों के साथ है तथा किसानों का किसी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने ने बताया की क्षेत्र के किसानों को फसल बीमा योजना का पूरा लाभ दिलाया जाएगा।उन्होंने कहा की अधिकारीयो को बरसात के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिये गये है।गोयल ने इस अवसर पर विभिन्न गावों से आए ग्रामीणों के जन अभाव अभियोग सुने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारीयो को निर्देश दिये।इस अवसर जैतारण प्रधान रसालकवर,जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी,नवीन छाबा,लौटोती सरपंच प्रहलाद सरगरा,हरजीतसिह निम्बाज,गोविंद अडाणिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष मदनलाल रूणेचा,तेजाराम टाक,महेंद्र सिगाडिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।इस अवसर पर  विभिन्न ग्राम पचायतो के सरपंचो ने भी गोयल के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा...।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं