news jaitaran मातमी धुनों के बीच मनाया मातमी पर्व
जैतारण/पाली:-आईबीखान
हजरत इमाम-हुसैन की शहादत की याद मे मनाया जाने वाले मोहर्रम के मातमी पर्व पर जैतारण मे मातमी धुनों के बीच ताजिया जुलूस निकालकर मुस्लिम लोगों ने अपने गमो का इजहार किया।
जैतारण शहर मे मातमी धुनों, ढोल,ताशो के बीच शहर के सिपायान बडाबास व शेखो के बास से ताजिया जुलूस निकाले गये।कडी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच बुधवार दोपहर से पहले सिपायान बडाबास से ताजिया जुलूस शुरू हुआ जो लखारो का बास,शिवचौकी,मुख्य सदर बाजार, ढाल गली,लाखोटियान चौक,गोपालदारा मार्ग होते हुए तकिया नौचौकिया पहुंचा, इसी प्रकार शेखो के बास का ताजिया जुलूस अपने निर्धारित समय से रवाना होकर इमाम चौक,खटिकान बेरी पहुंचा जहां ढोल,ताशो के बीच मातमी सदाए गुँज उठी, यहां निर्धारित मुकाम के बाद इसी मार्ग से यह जुलूस तकिया नौचौकिया पहुंचा जहां दोनों ताजिया जुलूस का एक ही स्थान पर सँगम से लोगों का जनसैलाब उमड पडा, यहां नगरपालिका प्रशासन एवं पूर्व ससदीय सचिव दिलीप चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष शाब्बीर मुँशी इत्यादि जनप्रतिनिधियों ने ताजिया जुलूस के लाइसेसदारो का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया।वही ताजिया जुलूस के दौरान ढोल एवं तासो की गूँजती सदायो के बीच कौमी एकता का पैगाम देते हुए पूर्व सँसदीय सचिव दिलीप चौधरी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रूस्तमखान भाटी,शहर काँग्रेस अध्यक्ष बुन्दूखा मेवाती,पूर्व पार्षद रुस्तम मिस्त्री, अ.हकीम कुरेशी सहित शहर के अनेक जनप्रतिनिधियों ने ताजिया जुलूस मे अपने हाथो से ढोल बजाए।इससे पहले तकिया नौचौकिया मे विभिन्न युवाओं ने अखाडो मे हैरतअगेज करतब दिखाकर उमदा प्रदर्शन किया।जैतारण शहर के अलावा आगेवा,निमाज,कुशालपुरा इत्यादि गावों मे मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला गया।मुहर्रम पर जैतारण नगर सहित इलाके मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जैतारण उपखण्ड अधिकारी घनश्याम शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक वीरसिह शेखावत, तहसीलदार मोहम्मद इकबाल,जैतारण थाना प्रभारी अनिलकुमार विश्नोई की अगुवाई मे सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इँतजाम रहे।इलाके मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा...।9413063300
Post a Comment