news jaitaran सरकार की नियत मे खोट:चौधरी
news jaitaran
सरकार की नियत मे खोट:चौधरी
जैतारण/पाली(आईबीखान)...
पूर्व ससदीय सचिव एवं वरिष्ठ काँग्रेसी नेता दिलीप चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की नियत मे खोट है।उन्होंने आरोप लगाया की कमरतोड महगाई की मार से किसान पहले से ही त्रस्त है और अब प्राकृतिक प्रकोप की मार झेल रहा है,लेकिन राज्य सरकार किसानों की इस पीडा को गँभीरता से नहीं ले रही है।चौधरी ने स्थानीय विधायक पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते कहा की माननीय मँत्री को किसानों को हुए नुकसान का मौके पर जाकर उनकी पीडाओ को सुनने का समय नहीं है।
पूर्व ससदीय सचिव चौधरी ने यह विचार विशेष बातचीत मे व्यक्त किये।चौधरी ने कहा की अकेले जैतारण विधानसभा क्षेत्र मे बेमौसमी बरसात के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है,और सरकार से जुड़े लोग केवल बयानबाजी कर खराबा का सर्वे करवाने की बातें कर रहे है।उन्होंने कहा की यदि किसानों के प्रति उनको चिंता होतीं तो किसानों के खेतों मे जाकर मौका स्थिति देखते तो उनको किसानों की बर्बादी नजर आती, लेकिन किसानों की न तो सरकार को चिंता है न ही सरकार से जुड़े नुमाइदो को इसकी फिक्र है।चौधरी ने चेतावनी देते कहा की यदि राज्य सरकार व्दारा किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा नहीं की गई तो काँग्रेस किसानों के लिए जैतारण मे आन्दोलन करेगी...।9413063300
Post a Comment