Header Ads

...यहां4 जी तो क्या 2 जी भी नही चलता

जैतारण-आई.बी.खांन
एक और जहां निजी मोबाईल कंपनीया अपने ग्राहको को हररोज लुभाने के लिए नये नये प्लान जारी कर अपने ग्राहको को रिझाने का लगातार प्रयास कर रही है लकिन जैतारण शहर के बी.एस.एन.एल.मोबाईल नेट उपभोक्ताओ का इसे दुर्भाग्य ही कहा जाय तोकोई अतिश्योक्ति नही होगी कि यहां बी.एस.एन.एल.जैतारण में आज दिन तक अपने मोबाईल नेट उपभोक्ताओ को 3जी सुविधा तक उपलब्ध नही करवा पाई है। अलबता वर्षो से जो 2 जी नेट का पेटन चलता आ रहा है उससे भी ग्राहक संतुष्ट नही है। यही कारण है कि जैतारण में लोगो का रूझान बी.एस.एन.एल. की बजाया निजी मोबाईल कंपनीया के प्रति अधिक हो रहा है। जैतारण भारत की सबसे बडी दूर संचार सेवा की मोबाईन इन्टरनेट सुविधा का आलम यह है कि यहां इसकी सेवा न के बराबर चल रही है। अधिकारीयो को इस संबध में बार बार अवगत करवाये जाने के बावजूद बी.एस.एन.एल.की मोबाईल इन्टरनेट सेवाओ में कोई सुधार नही हो पा रहा है जबकि जैतारण में निजी मोबाईल कंपनीयो के द्वारा अपने ग्राहको को न केवल 3 जी बल्कि कुछ कंपनीयो ने तो 4 जी इन्टरनेट सेवाएं उपलब्ध करवाकर बी.एस.एन.एल.को पछाड दिया है। जैतारण शहर में बी.एस.एन.एल.मोबाईल इन्टरनेट सेवा का लाभ अब गिने चुने लोग ही मजबूरी में ले रहे है। यदि बी.एस.एन.एल.ने जैतारण में अपनी मोबाईल नेट सेवा में विस्तार नही किया गया तो एक दिन यह सेवा केवल बी.एस.एन.एल.ऑफिस तक ही सिमटकर रह जायेगी। इस संबध में शहर के जागरूक लोगो के एक प्रतिनिधि मण्डल ने दूर संचार के महाप्रबधंक पाली को ज्ञापन प्रेषित कर जैतारण शहर में बी.एस.एन.एल.की मोबाईल इन्टरनेट सेवाओ में सुधारने की मांग की है। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं