Header Ads

जैतारण शहर मे होगा पाईपलाईन का विस्तार



जैतारण-आई.बी.खांन...
जलदाय विभाग अब जैतारण नगरपालिका की आबादी क्षेत्र मे बसे लोगो को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये पाईपलाईन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जायेगा। जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने जैतारण के आबादी क्षेत्र मे बसे लोगो तक  पीने का पानी पहुंचाने के लिये जहां पाईप लाईन नही है,ऐसे ईलाके मे पेयजल आपूर्ति के लिये पाईप लाईन बिछाई जायेगी। तथा जिन ईलाके मे पाईपलाईन ८ से १० फिट गहरी जा चुकी है। जहा पर  लिंकेज निकालने व नये कनेक्शन के लिये पाईपलाईन की खुदाई भी मुश्किल हो गई है। वहा पर नई पाईप लाईन बिछाई जायेगी। इसके लिये जलदाय मंत्री गोयल ने ६७ लाख रूपये की योजना को मंजुरी दे दी गई है।
      जलदाय विभाग के सहायक अभियता मोहनलाल टांक ने बताया कि जलदाय मंत्री गोयल ने शहर मे पेयजल विकास के लिये स्वीकृत की गई योजना से शहर मे खराब लाईन की फूटने की बार-बार शिकायत तथा पेयजल आपूर्ति से वंचित ईलाके के लोगो को राहत मिलेगी। इसी तरह गांव चावण्डिया कला मे भी सम्पूर्ण गांव मे गहरी जा चुकी लाईन के स्थान पर नई लाईन बिछाने की योजना को भी मंजूरी मिल गई है।
  शहर मे इन स्थानो पर होगा विस्तार
 जैतारण शहर के राईको की बस्ती,तालकिया रोड़,गीता भवन ईलाका,बांजाकुड़ी रोड़,डॉ.अम्बेडकर कॉलानी सहित आगेवा रोड़ मे मालीयो की बाढ़ ईलाके मे भी नई पाईपलाईन बिछाई जायेगी। वही जहा पूरानी व क्षतिग्रस्त लाईने है,जहा पर बार-बार फूटती है। ऐसे स्थान पर भी नई पाईपलाईन बिछाई जायेगी।
चावण्डिया कला  गांव मे सम्पूर्ण लाईन नई
 चावण्डिया कला मे वर्षो पहले गांव के विभिन्न मोहल्लो मे बिछाई लाईन गहरा जाने के कारण पूरे गांव मे नई पाईपलाईन बिछाई जायेगी। इसके लिये जलदाय मंत्री ने ६८ लाख रूपये की योजना को मंजूरी दे दी गई है।
 मिली स्वीकृति
 जैतारण नगरपालिका क्षेत्र मे पाईपलाईन से वंचित ईलाके मे नई पाईप लाईन बिछाने व क्षतिगस्त लाईन को बदलने के लिये जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने ६७ लाख व चावण्डिया कला मे पूरी पाईपलाईन नई बिछाने के लिये ६८ लाख की योजना को मंजूरी मिल गई है। कार्य जल्द शुरू करने की कार्रवाई की जायेगी। मोहनलाल टांक सहायक अभियंता जलदाय विभाग
जैतारण
 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं