पशुओ को छोडने वालो की अब खैर नही
जैतारण/पाली(आईबीखान) जैतारण नगर पालिका परिक्षेत्र मे अपने दुधारु पशुओं को खुला छोडने से शहरवासीयो,राहगीरो एवं वाहन चालकों को रात्रि के समय होने वाली परेशानियों एवं नगर पालिका प्रशासन व्दारा इस समस्या का अब तक समाधान नहीं किये जाने को मामले को गँभीरता से लेते हुए जैतारण तहसीलदार मोहम्मद इकबाल की अध्यक्षता मे मगलवार प्रातः तहसील कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन रखा गया।इस बैठक मे विभिन्न अधिकारीयो,गौशाला सँचालको इत्यादि ने भाग लिया।बैठक मे जैतारण मे आवारा पशुओं की बढती समस्या पर चर्चा करते हुए इस समस्या के निवारण के लिए सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि पालिका क्षेत्र मे आवारा पशुओं को रात्रि मे पकड़ कर नगरपालिका काजी हाउस मे रखेगी।पशुओं के मालिकों व्दारा उक्त काजी हाउस से अपने पशु लेने आने पर उन्हें नियमानुसार जुर्माना एवं बँध पत्र भरकर देना होगा।दो बार ऐसा मौका नियमनुसार देय होगा, तीसरी बार पुनः वही पशु आवारा पाये जाने पर मालिक के खिलाफ न्यायालय मे नगरपालिका व्दारा वाद प्रस्तुत किया जायेगा।इसके अतिरिक्त सप्ताह भर पशु मालिक उपस्थित नहीं आने पर नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।निलामी नहीं होने वाले पशु सँबधित गोशालाओ को सुर्पद कर दिये जाएगे।जिसकी सहमति गोशाला सँचालको ने दी है।इसके लिए नगरपालिका शहर मे इस बाबत लाउड स्पीकर से आम मुनादी करेगी।साथ ही प्रातः काल धर्म प्रेमियों व्दारा गायो को प्रातः काल जो चारा अलग अलग जगह एवं सडक चौराहों तथा गलियों मे डाला जाता है उन गाडीयो को पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका कार्मिक रोककर उन्हें निर्देशित किया जाएगा कि उक्त चारा आम जगह पर नहीं डालकर गोशालाओ मे डाले।इसकी अवहेलना करने वाले के विरूद्ध नियमनुसार पुलिस कार्यवाही करेगा।उल्लेखनीय है कि जैतारण मे आवारा पशुओं के बढते आतँक से आमजन को हो रही परेशानियों के सम्बंध मे मैंने कई बार इस समस्या को प्रशासन के समक्ष रखता आया हूं।लेकिन देर से ही सही आखिर प्रशासन अब जागा है।देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस बैठक का असर शहर मे दिखेगा या नहीं यह समय ही बताएगा...9413063300
Post a Comment