Header Ads

ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक कल जैतारण- पाली...आई.बी.खांन

 ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक कल
 जैतारण- पाली...आई.बी.खांन
जैतारण ब्लांक कांग्रेस कमेठी की बैठक बुधवार को ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीपसिंह खिनावडी की अध्यक्षता में
खिनावडी ग्राम में आयोजित की जायेगी,जहां बैठक में पार्टी से जुडे अग्रिम संगठनो के पदाधिकारी इसमें भाग लेकर पार्टी संगठन एवं जैतारण क्षेत्र से जुडी विभिन्न समस्याओ पर चर्चा करेगें।
युवक कांग्रेस के बरकतकाजी ने बताया कि ब्लांक कांग्रेस की आयोजित होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेठी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सासंद गोपालसिंह शेखावत,पूर्व विधायक सी.डी. देवल,जिला कांग्रेस कमेठी के अध्यक्ष चुन्नीलाल राजपुरोहित सहित अनेक नेता इस बैठक में भाग लेगें। उन्होने बताया कि इस बैठक में जैतारण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती,पेजयल समस्या एवं फसल खराबा के बारे में व्यापक चर्चा की जाकर विभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग को लेकर एक ज्ञापन तैयार किया जायेगा तथा समस्याओ के समय पर समाधान नही होने पर आगामी दिनो में जैतारण उपखण्ड मुख्यालय पर कांग्रेसजनो के द्वारा आन्दोलन किये जाने की रणनीति भी तय कि जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं