Header Ads

गाँधीजी के सपनों को साकार करे:गोयल

जैतारण/पाली:आईबीखान....
ग्रामीण विकास एवं पचायती राज मँत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मागाँधी के सपनों को साकार करने के साथ ही भारत को फिर से सोने की चिडिया बनाने का सकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा की गाँधीजी ने हमें अहिंसा की राह दिखाई जिसे जीवन मे अगीकार करने की आवश्यकता है।
पचायती राज मँत्री गोयल ने यह विचार जैतारण नगर पालिका व्दारा राष्टपिता महात्मा गाँधी की जयंती के उपलक्ष मे रोडवेज बस स्टेशन परिसर मे स्थित गाँधी मूर्ति पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे व्यक्त किये।इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी घनश्याम शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक वीरसिह शेखावत, अधिशाषी अधिकारी हरीश गहलोत,थानाधिकारी अनिल विश्नोई,पालिका उपाध्यक्ष शाब्बीर मुशी,नेता प्रतिपक्ष सुनील राठौड़, पार्षद अशोक बम्ब,मनोज भाटी,भाजपा नेता तेजाराम टाक,नेमीचद भीलवाला,गोकुल शिक्षण सँस्थान के पुरूषोतम वैष्णव सहित बडी सख्या मे शहर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम मे भाग लिया।
मँत्री गोयल ने कहा की दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का आगाज किया था,जिससे सार्थक परिणाम अब सामने आने लगे है।उन्होंने कहा की राज्य सरकार प्रदेश मे इस अभियान को सफल बनाने की दिशा मे काम कर रही है।गोयल ने कहा की केन्द्र एवं राज्य सरकार वर्ष 2019 तक सम्पूर्ण भारत को सम्पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के साथ ही खुले मे शौच करने से मुक्त कर देगे।गोयल ने शहरवासीयो से आव्हान किया की वे शहर को स्वच्छ बनाने मे सहयोग करे।इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी श्री शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इससे पहले मँत्री गोयल इत्यादि ने गाँधीजी की मूर्ति पर माला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया।कार्यक्रम मे गोकुल माध्यमिक विधालय के बालक बालिकाओं ने गाँधीजी की प्रसिद्ध रामधून का गान किया गया।कार्यक्रम मे स्वच्छता की शपथ ली गई।अधिशाषी अधिकारी हरीश गहलोत ने सभी का आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं