Header Ads

बरसात ने फिर किसानों को रूलाया...!

जैतारण/पाली(आईबीखान)...
जैतारण उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गावों मे शनिवार रात्रि एवं रविवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से एकबार फिर किसान रोने को मजबूर हो गया।पहले अधिक बरसात से खराब हुई अपनी फसलों का नुकसान किसान अभी तक भूल भी नहीं पाये की एकबार फिर बेमौसमी बरसात ने किसानों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया।दर असल जैतारण क्षेत्र के किसान इन दिनों अपनी फसलों की कटाई कर उनकी उपज लेने के लिए खुले आसमां तले उनको काटकर रखी जहां तेज हवाओं एवं बरसात ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।इलाके मे बेमौसमी बरसात के कारण मूग,बाजरा,तिल्ली,ग्वार,ज्वार एवं मेहन्दी की फसलों की कटाई हो रही है।अधिकतर किसान काटी हुई फसलों को अपने खेत मे ही ताल बनाकर भगवान भरोसे खुला रख रखा है जहां इन फसलों पर बरसाती पानी लगने से यह फसलें खराब हो गई है।
  भाकरवास ग्राम के प्रगतिशील किसान माधोराम सीरवी ने बताया कि बेमौसमी बरसात किसानों के लिए अभिश्राप बन रही है,उनके मुताबिक बरसात से किसानों की चार माह की मेहनत पर पानी फिर गया है।इस सम्बंध मे ब्लॉक काँग्रेस कमेटी जैतारण अध्यक्ष प्रदीपसिह खिनावडी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर बेमौसमी बरसात से जैतारण इलाके के किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उनको उचित मुआवजा दिलाने की भी माग की है।

कोई टिप्पणी नहीं