सरकारी योजनाओं का आमजन को मिले लाभ: राठौड़
जैतारण-पाली(आईबीखांन)...
राजसमंद लोकसभा सांसद हरिओमसिंह राठौड ने सरकारी अधिकारीयो एवं जनप्रतिनिधियो से आव्हान किया की वे केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करे। उन्होने कहा कि सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाना चाहिये।
श्री राठौड ने यह विचार सोमवार को स्थानीय पंचायत समिति के सभागार में आयोजित पंचायत कल्याण षिविर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागो के अधिकारीयो एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। राठौड ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण विकास एवं आमजन के कल्याण के लिए एक से बढकर एक बेहतर योजनाएं चलाई जा रही है इन योजना का षतप्रतिषत ग्रामीणो को मिलना चाहिये। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सपना है कि प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओ से जोडा जाय,इसके लिए अधिकारीयो एवं जनप्रतिनिधियो को सतत प्रयास करने होगें। राठौड ने विकास कार्यो पर चर्चा करते कहा कि राज्य सरकार अपने ढाई साल के षासनकाल में प्रदेष के चहुमुखी विकास में कोई कसर नही छोडी है। अधिकारीयो को निर्देषित किया की वे अपने कार्यो में किसी प्रकार की कोताही नही बरते। ग्रामीणो की जन समस्याओ का समय पर निस्तारण करने पर जोर देते कहा कि राज्य सरकार इसके लिए विभिन्न षिविर आयोजित कर रही है जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिषन अभियान को सफल बनाने का भी आव्हान किया। इस अवसर पर जैतारण उपखण्ड अधिकारी घनष्याम षर्मा,विकास अधिकारी किषनसिंह राठौड,उप पुलिस अधीक्षक वीरसिंह षेखावत,प्रधान रसाल कंवर,तहसीलदार मोहम्मद ईकबाल,थानाधिकारी अनिल विष्नोई, जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी,नवीन छाबा,निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कालूराम जोगावत,जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मोहनलाल टांक,बेडकला सरपंच तुलछाराम सीरवी,लौटोती सरपंच प्रहलाद सरगरा,समाजसेवी हरजीतसिंह निमाज,भाजपा षहर अध्यक्ष धर्मीचंद घांची,महेन्द्र सिंगाडिया,तेजाराम टांक,ओमप्रकाष दाधिच सहित बडी संख्या में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले राठौड के जैतारण आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया गया।
Post a Comment