Header Ads

अब किसानों के लिए जैतारण मे होगा आन्दोलन


जैतारण/पाली(आईबीखान)...
जैतारण तहसील क्षेत्र मे पिछले दिनों हुई बेमौसमी बरसात के कारण किसानों की खराब हुई फसलों पर राज्य सरकार व्दारा इसे गँभीरता से नहीं से आक्रोशित किसान अब फसल मुआवजे की माँग को लेकर आगामी 14 अक्टूबर को भूमि विकास बैक के चैयरमेन डाँ.धमेन्द काला की अगुवाई मे जैतारण उपखण्ड पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। डाँ.काला की अगुवाई मे जैतारण मे 14 को आयोजित होने वाले इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे समूचे जैतारण तहसील के किसान भाग लेगे।डाँ.काला ने बताया की बेमौसमी बरसात के कारण जैतारण क्षेत्र मे सर्वाधिक फसलों मे नुकसान हुआ है,लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है की राज्य सरकार व्दारा किसानों की फसलों का न तो अभी तक सर्वे करवाने की पहल की है बल्कि किसानों को फसल बीमा योजना से भी गुमराह किया जा रहा है।उन्होंने ने बताया की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अलग अलग फसलों के क्लेम दरे तय कर रखी है,मगर इसकी जानकारी भी सरकारी कर्मचारी किसानों को नहीं दे रहे।उन्होंने ने बताया की क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा...।

कोई टिप्पणी नहीं