सौर लाईटो पर चोरो की बुरी नजर...!
जैतारण/पाली-आईबीखान...
जैतारण से होकर गुजर रहे 458 मेघा हाईवे पर सडक निर्माण कम्पनी व्दारा यहां गुजरने वाले वाहन चालकों एवं मुसाफिरो के लिए विभिन्न जगह पर बनाये बस स्टेशनों पर रात्रि के समय अँधेरा न हो,इसके लिए पिछले दिनों लगाई गई सौर लाईटो पर अब अज्ञात चोरो की बुरी नजरें इन लगने लगी है।जैतारण से आगेवा एवं रायपुर के मार्ग पर जगह जगह बस स्टेशनों पर लगी यह सौर लाईटे इन दिनों चोरी होने लगी है।आगेवा के पास पिछले दिनों एक बस स्टेशन पर अज्ञात चोरो ने सौर लाईटे एवं दो बेटरीया खोलकर ले जाने मे कामयाब रहे।कुछ ऐसे ही हाल इस मार्ग के अन्य स्टेशनों पर देखने को मिल रहे है।बताया जाता है कि कोई बडा ट्रक चालक अपनी ट्रक को दिखावे के तौर पर इन लाईटो के पास खडी कर रात्रि मे ट्रक पर चढकर उनको खोलकर ले जाते है।भविष्य मे यदि कोई ट्रक इन लाईटो के इर्द गिर्द खडा दिखे तो यह समझ लेना चाहिए की ट्रक चालक की नियत लाईट चोरी करने की है।ऐसे मे जागरूक लोगों से आग्रह है की वे ऐसे ट्रको के नम्बर नोट कर पुलिस को समय पर अवगत करवाने का काम करें, जिससे लाईटे चोरी करने वाला गिरोह पकड़ मे आ सकेगा...।9413063300
Post a Comment