Header Ads

लम्बित योजनाओं को जल्द शुरू किया जाएगा:गोयल(जैतारण-आईबीखान)


जैतारण( आई.बी.खांन)
राज्य सरकार के नव मनोनीत जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि प्रदेश में पेयजल समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। उन्होने कहा कि जलदाय विभाग में वर्षो से लम्बित पडी योजनाओ को शुरू करने के प्रयास किया जायेगा।
जलदाय मंत्री गोयल ने यह विचार रविवार को पंचायती राज मंत्री पद बदले जाने के बाद पहली बार अपने गृह विधानसभा जैतारण आगमन पर पत्रकारो के समक्ष व्यक्त किये। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने जो जिम्मेदारी उनको दी गई है उसे ईमानदारी के साथ निभाया जायेगा। उन्होने कहा कि जैतारण शहर सहित इलाके के गांवो में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पूर्व में चल रही जवाई बांध पेयजल योजनाओ को जल्द पूरा करने का प्रयास कर प्रत्येक गांवो में इसका पानी पहुचाया जायेगा। उन्होने कहा कि जलदाय विभाग के कार्यो को गति देने तथा इसकी लम्बित योजनाओ को पुनः शुरू करने पर विशेष जोर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि जयपुर शहर में सहित प्रदेश के बडे शहरो में स्वच्छ जल वितरण करना भी उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने प्रदेश की जनता से आव्हान किया की वे पानी का महत्व को समझते हुए पानी की एक एक बूद को बचाने का संकल्प ले। इससे पहले जलदाय मंत्री गोयल के जैतारण आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ एवं विभिन्न विभागो के अधिकारीयो ने उनकी अगवानी करते हुए जगह जगह भव्य स्वागत किया। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं