सादगीपूर्वक मनाया गोयल ने अपना जन्मदिवस...।
(जैतारण-आईबीखान)
जैतारण विधायक एवं राज्य सरकार के जलदाय मँत्री सुरेंद्र गोयल ने मँगलवार को अपना 63 वा जन्मदिवस पूर्ण सादगी के साथ मनाया।इस अवसर पर गोयल को मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के दर्जनों मँत्रीयो एवं वरिष्ठ अधिकारियों सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनको शुभकामनाएं दी।
जैतारण मे गोयल के जन्मदिन के उपलक्ष मे उनको बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का उनके निवास स्थान पर अलसुबह से ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का ताँता लगने लगा,विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने गोयल को मालाए एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत कर उनका मुँह मीठा करवाया।खान मीडिया ने भी श्री गोयल को उनके जन्मोत्सव की बधाई दी...9413063300
जैतारण से जुड़ी खबरों के लिए कृपया हमारा App में डाउनलोड करे हम रखेगे आपको खबरों में आगे - IB Khan Jaitaran 9413063300

Post a Comment