सर्दी का कहर जारी, कई इलाकों मे जमी बर्फ...!
(जैतारण-आईबीखान)
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश मे लगातार बर्फ बारी के चलते मारवाड एवं गोडवाड मे ठिठुरन जारी है।जैतारण इलाके मे कडाके की सर्दी के साथ बीती रात कई गाँवों मे पाला पडने के कारण किसानों की फसलों पर बर्फ जम गई।सर्द हवा के कारण धूप मे भी राहत नहीं मिल पा रही है और गलन का अहसास हो रहा है।जैतारण क्षेत्र के युवा किसान नेता हीरालाल भाटी ने बताया कि जैतारण इलाके के राबडियावास,बलाडा,बलुपूरा,रास,टूकडा,दयालपुरा इत्यादि दर्जनों गावों मे बीती रात किसानों के खेतों मे पाला पडने से किसानों की फसलों एवं विभिन्न सब्जियों को नुकसान हुआ है।गुरुवार तडके उनके खेत मे गेहूं की फसल पर बर्फ जमी दिखाई दी।भाटी ने बताया की फसलों पर पाला पडने से जीरे एवं गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है,वही हरी सब्जियों भी इससे खराब हुई है।जैतारण नगर सहित समूचे जिले मे सर्दी एवं शीतलहर से हरकोई परेशान है,सर्दी के बढते सितम से लोगों की रोजमर्रा की जिन्दगी प्रभावित होने लगी है...9413063300
जैतारण से जुड़ी खबरों के लिए कृपया हमारा App में डाउनलोड करे हम रखेगे आपको खबरों में आगे - IB Khan Jaitaran 9413063300

Post a Comment