Header Ads

राज्य में हुआ चहुमुखी विकासः सैनी

( जैतारण- आई.बी.खांन)
राज्य सरकार के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने तीन साल के षासनकाल में प्रदेष का चहुमुखी विकास कर नये किर्तीमान स्थापित किये है। राज्य सरकार ने षिक्षा,चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किये है।
 मंत्री सैनी ने यह विचार सोमवार को जैतारण बाईपास पर माली सैनी समाज द्वारा आयोजित उनके स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे की अगुवाई में प्रदेष दिन ब दिन उन्नती कर रहा है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के लगभग 75 प्रतिषत वादे पूरे कर लिये है। उन्होने उपस्थित लोगो से आव्हान किया की वे केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाने के साथ ही जागरूक लोगो को जरूरतमंद लोगो को इन योजनाओ की जानकारी देने की पहल करनी चाहिये। इससे पहले सैनी के जैतारण आगमन पर युवा नेता रामनारायण सैनी,माली सैनी समाज के अध्यक्ष बगदाराम रूणेचा,देवेन्द्र चतुवेदी सहित अनेक लोगो ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया।9413063300


जैतारण से जुड़ी खबरों के लिए कृपया हमारा App में डाउनलोड करे  हम रखेगे आपको खबरों में आगे - IB Khan Jaitaran 9413063300

https://drive.google.com/open?id=0BzbIwOurKwqTSjNTSlBKbUJ3UWM

कोई टिप्पणी नहीं