विकास ही पहली प्राथमिकताः गोयल
(जैतारण-आई.बी.खांन)
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जैतारण क्षेत्र का सर्वागिण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने जनप्रतिनिधियो से आव्हान किया की वे विकास के कामो एवं जनहित के मामलो में किसी प्रकार की राजनीति न करे।
श्री गोयल ने यह विचार शनिवार को जैतारण पंचायत समिति के ग्राम बलुन्दा एवं लाम्बिया ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर विभिन्न योजनाओ में लाखो रूपयो से निर्मित विकास कार्यो के उदघाटन समारोह में व्यक्त किये। गोयल ने कहा कि जैतारण क्षेत्र के विकास के लिए उन्होने यधपि किसी प्रकार की कोई कमी नही रखी,लेकिन विकास हमेशा ही उनकी पहली प्राथमिकता रहा है। उन्होने जनप्रतिनिधियो से विकास के कार्यो में किसी प्रकार की राजनीति न करने का आव्हान करते कहा कि राजनीति केवल चुनावो तक ही सीमित रखनी चाहिये। उन्होने ग्रामीणो की मांग पर बलुन्दा एवं लाम्बिया ग्राम में विभिन्न विकास कार्यो को करवाने की भी घोषणाएं करते कहा कि ग्राम पंचायतो को ग्रामीणो की जरूरी समस्याओ का समय पर समाधान करने के प्रयास करने चाहिये। इस अवसर पर जैतारण प्रधान रसाल कंवर,उपखण्ड अधिकारी घनश्याम शर्मा,विकास अधिकारी किसनसिंह राठौड,जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी,बलुन्दा सरपंच दिलीप पुनीया,लाम्बिया सरपंच नेनाराम मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले मंत्री गोयल ने दोनो ही ग्राम पंचायतो में नवनिर्मित विभिन्न विकास कार्यो का उदघाटन किये। ग्रामीणो ने गोयल का जगह जगह स्वागत भी किया। 9413063300

Post a Comment