News jaitaranभुगतान के लिए भटक रहे है किसान...।
जैतारण-आईबीखान
बेमौसमी बरसात एवं प्राकृतिक आपदाओं का की पीडा भुगत चुके जैतारण क्षेत्र के किसान इन दिनों समर्थन मूल्य पर बेचे अपने मूँग के भुगतान को लेकर भटकने पर विवश है,लेकिन इन धरतीपुत्रो को कोई यह बताने वाला नहीं है कि उनका भुगतान निर्धारित तिथि तक मिल जाएगा।किसानों को समय पर भुगतान क्यों नहीं मिल रहा है इसबारे मे न तो सत्ताधारी लोग ध्यान दे रहे है,अलबत्ता किसानों के हितों के नाम पर अपनी राजनीति करने वाले किसान हितैषी नेताओं को भी किसानों की चिंता नहीं है।
जैतारण तहसील क्षेत्र मे इसबार बेमौसमी बरसात का दँश झेल चुके किसानों की मूँग कि खरीद के लिए केंद्र सरकार ने जैतारण स्थित कृषि उपज मण्डी समिति परिसर मे जैतारण क्रय-विक्रय सरकारी समिति को समर्थन मूल्य पर मूँगो की खरीद करने के लिए अधिकृत किया गया था जिस पर मण्डी परिसर मे इसकी खरीद शुरू होने पर जैतारण इलाके के किसानों ने सरकारी कागजी कार्यवाही की जटिल औपचारिकता पूरी कर अपने मूँग बचने लगे,मगर यहां किसानों की मूँग की अधिकारी खरीद तो कर रहे लेकिन बदले मे 16 नवंबर के बाद किसानों को आज दिन तक फूटीकोडी भी भुगतान के नाम पर नहीं दी गई।एक अनुमान के मुताबिक जैतारण क्षेत्र के किसानों के लगभग 20 करोड़ से अधिक की राशि बकाया है,लेकिन बकाया राशि का भुगतान कब होगा यह बताने वाला कोई नहीं है।किसान क्रम-विक्रय सहकारी समिति एवं मण्डी के बीच अपने मूँगो की बकाया राशि के भुगतान की माँग को लेकर चक्कर काट रहे है मगर वहां एक ही जबाब मिलता है की चैक के माध्यम से भुगतान होगा।माना कि भुगतान चैक से ही सही पर कोई तय तारीख तो बताए की फला तिथि तक चैक दे दिया जाएगा।किसानों का कहना है की मूँग की बकाया राशि का अबतक भुगतान नहीं मिलने के कारण उनको आर्थिक रूप से परेशान होना पड रहा है।उन्होंने बताया की नोटबँदी के बाद तो उनकी स्थिति और बिगड़ गई है।इस सम्बंध मे गरनीया पँचायत के पूर्व सरपंच सत्यनारायण गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन भेजकर जैतारण क्षेत्र के किसानों की बकाया राशि का अविलम्ब भुगतान करवाने की माँग की है...9413063300
Post a Comment