मूंग की खरीद बंद करने किसानो ने किया प्रदर्शन
जैतारण-ः आई.बी.खांन...
जैतारण क्रय-विक्रय सहकारी समिति के द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही मूंग की खरीददारी को शुक्रवार को अचानक बंद किये जाने के विरोध में जैतारण क्षेत्र के किसानो ने जैतारण स्थित कृषि उपज मंडी समिति परिसर के खरीद केन्द्र पर प्रदर्शन कर 15 मार्च तक मूंग की खरीददारी जारी रखने की मांग को लेकर युवा किसान नेता हीरालाल भाटी राबडियावास एवं युवक कांग्रेस के बरकतकाजी की अगुवाई में किसानो के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर समर्थन मूल्य पर मूंगो की खरीद बंद किये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि जैतारण क्रय-विक्रय सहकारी समिति के द्वारा पिछले कई महिनो से केन्द्र सरकार के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर मूंगो की खरीद की जा रही थी लेकिन शुक्रवार को बिना कोई पूर्व सूचना के खरीद केन्द्र पर खरीद बंद कर दी गई जिससे खरीद केन्द्र पर मूंग देने के लिए पूर्व में टोकन कटा चूके किसान भडक गये। किसान नेता हीरालाल भाटी ने बताया कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पास 15 मार्च 2017 तक समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीददारी करने के आदेश थे,लेकिन आज बिना किसी सूचना के खरीद बंद कर दी गई जिससे सैकडो किसान अपने मूंग बेचने से वंचित रह गये है। उन्होने बताया कि जिन किसानो को टोकन दे रखा है उनके मूंगो की खरीद बंद कर दी है। इस संबध में उन्होने जैतारण उपखण्ड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को ज्ञापन देकर समर्थन मूल्य पर मूंगो की खरीद 15 मार्च तक जारी रखने की मांग करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है।
9413063300

Post a Comment