किसान सरकारी योजनाओ का लाभ उठायेः गोयल
किसान सरकारी योजनाओ का लाभ उठायेः गोयल
जैतारण-ः आई.बी.खांन...
जैतारण कृषि उपज मण्डी समिति के द्वारा शुक्रवार को राजीवगांधी कृषक साथी योजना के तहत जैतारण क्षे़त्र के पांच किसान परिवारो को उक्त योजना के तहत सहायता राशि के चैक वितरण किये गये।
जैतारण में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल के द्वारा पांच आश्रितो को अपने हाथो से सहायता राशि के चैक वितरण किये गये। इस अवसर पर जलदाय मंत्री गोयल ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानो के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जहां किसानो को इन योजनाओ की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही इनका लाभ उठाना चाहिये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने राजीवगांधी कृषक साथी योजना की सहायता राशि बढाकर अब कृषक कार्य करते समय यदि किसी किसान की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनो को दो लाख की राशि सहायता के रूप में दी जाती है। उन्होने मंडी अधिकारीयो से आव्हान किया की वे इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर किसानो को समय पर लाभान्वित करने का प्रयास करे। जैतारण मंडी समिति के सचिव राकेश सिंगाडिया ने बताया कि शुक्रवार को मंडी समिति के द्वारा राजीवगांधी कृषक साथी योजना के तहत पांच परिजनो को विभिन्न योजनाओ के चैक वितरण किये गये। इस अवसर पर मांगूसिंह सूरावत,मदनलाल सारण,सलीमखांन,सदाम सहित अनेक कृषक परिवारजन उपस्थित थे।

9413063300

Post a Comment