Header Ads

सिवरेज की पाईप डालते समय श्रमिक की मौत

जैतारण-आईबीखान
जैतारण शहर के आगेवा गौशाला मार्ग पर शनिवार लगभग पोने 12 बजे के करीब सिवरेज की पाईप बिछाते समय अचानक मिट्टी ढह जाने के कारण वहां काम कर रहे एक श्रमिक के मिट्टी के नीचे दब जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना के बाद मौके पर सिवरेज के लिए काम कर रहे श्रमिक एवं अन्य जेसीबी इत्यादि उपकरण चलाने वाले अन्य लोग आनन फानन मे भाग गये।घटना की जानकारी मिलने पर जैतारण पुलिस मौके पर पहुंच कर लगभग 15 फीट नीचे काम करने वाले मृतक के शव को बाहर निकाल कर उसे चिकित्सालय ले जाया गया, जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसके शव को मोर्चरी मे रखवाया गया है।पुलिस ने इस सम्बंध मे मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जैतारण नगरपालिका व्दारा शहर मे एक बडी फर्म के माध्यम से सिवरेज का कार्य करवाया जा रहा है,जिसके तहत बडी सँख्या मे शहर के विभिन्न इलाकों मे इन दिनों सिवरेज का काम चल रहा है।इसी क्रम मे शनिवार प्रातः मध्यप्रदेश के एक श्रमिक शँकर पुत्र रमण आगेवा-गौशाला मार्ग पर मुख्य सडक से लगभग 15फीट नीचे पाईप लाईन बिछा रहा था कि उस पर मिट्टी ढह गई जिससे वो मिट्टी के नीचे दब गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।श्रमिक के मिट्टी के नीचे दबते ही उसके साथी अन्य श्रमिक व विभिन्न उपकरण चलाने वाले मौके से भाग छूटे।पुलिस को इतला मिलने पर घटना स्थल पहुंच मृतक के शव को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया।पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर घटना से उसके परिजनों को अवगत करवाया है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं