आखिर कब तक यू ही धंसते रहेगें वाहन
जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र में इन दिनो शहर में बिछाई जा रही सिवरेज लाईनो के लिए जगह जगह खोदी जा रही प्रमुख सडको एवं रास्तो पर खुदाई के बाद सिवरेज ठेकेदारो के द्वारा फोरी तोर पर मिटटी डालकर अपने कार्यो की इतिश्री कर रहे है जिसके कारण इन मार्गो पर आये दिन चलते चलते वाहन अचानक पोली जमीन में धंस जाते है जिससे वाहन को न केवल नुकसान होता है बल्कि वाहन चालको की जिन्दगी के साथ भी खिलवाड होता है। ऐसे में बडा सवाल यह है कि आखिर जैतारण की सडको पर कब तक चलते चलते वाहन यू धंसना बंद होगें,क्योकि जैतारण नगरपालिका का सिवरेज पाईप लाईन बिछाने का यह बडा प्रोजेक्ट है जो फिलहाल शहर के विभिन्न गली मौहलो में मंतरगति से चल रहा है, मगर इस कार्य में पालिका के अधिकारीयो की कथित अनदेखी के कारण यह कार्य निर्धारित मापदण्डो पर नही चल रहा है। सिवरेज के इस कार्य का बदहाली का आलम यह है कि यहां कई पर सडको पर माह मई-जून की तरह धूल उड रही है तो कई पोली जमीनो में वाहन धंस रहे है तो कई जगहो पर सिवरेज के इस कार्य के कारण शहर की टेलीफोन लाईनो को काट रही है अलबता पानी की पाईप लाईनो का फूटना अब आम बात हो गई है। जैतारण की जनता के लिए भले ही सिवरेज का यह कार्य आने वाले समय में वरदान साबित होगा लेकिन वर्तमान सिवरेज का यह काम आमजन के लिए दुखदायक साबित हो रहा है। नगरपालिका प्रशासन से जब भी इस विषय में बात की जाती है तो वो अपना पल्ला जाड देती है,अलबता कई लोगो को यहां तक कह दिया जाता है कि जनहित के कामो में शिकायत न करे। माना की सिवरेज का कार्य शहर का महत्वपूर्ण कार्यो में एक है,इसका मतलब यह भी नही की लोगो की जान खतरे में डालकर सिवरेज के ठेकेदार अपनी मनमर्जी से बेतरतीब काम करते रहे और शहर की भोली जनता चुपचाप सहती रहे। मझेदार बात तो यह है कि सिवरेज के इस कार्य की गुणवता को जांचने वाले भी सिवरेज के ठेकेदार के तकनीकी अधिकारी है जबकि मौके का भौतिक सत्यापन पालिका के स्थानीय तकनीकी अधिकारी कभी करते तक नही है।शहरभर में जहां जहां सिवरेज की पाईप लाईने बिछाई जा चुकि है वहां सिवरेज के ठेकेदार के द्वारा जगह जगह हौदीयो का निर्माण भी किया जा रहा है। इन हौदीयो की गुणवता को भी कोई जांचने वाला नही है। यही कारण है कि जैतारण में आये दिन छोटे बडे वाहन इस सिवरेज की लाईनो का शिकार होते जा रहे है। वाहन चालको को होने वाले नुकसान की कोई भरपाई करने वाला नही है। खुदा खैर करे की अभी तक कोई बडा हादसा इससे नही हुआ है और हो जाये तो इसका जबाब कौन देगा...! 9413063300

Post a Comment