बागडी का किया इस्तकबाल
जैतारण-आई.बी.खांन---
जैतारण क्षे़त्र के देवलीकलां निवासी शिक्षाविद हाजी सतारमोहम्मद बागडी के आगामी 23 फरवरी को महामहिम राज्यपाल कल्याणसिंह के द्वारा सम्मानित होने के प्रस्तावित कार्यक्रम के उपलक्ष में जैतारण मुस्लिम नौजवान कमेटी के सदस्यो के द्वारा बागडी की इस उपलब्धि के लिए देवलीकंला जाकर उनका माला एवं साफा पहनाकर इस्तकबाल किया गया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रूस्तमखांन भाटी,मुस्लिम नौजवान कमेटी जैतारण के रमजान भाई अंसारी,युवक कांग्रेस के बरकतकाजी,सलीमखांन गहलोत इत्यादि अनेक मुस्लिम युवाओ ने बागडी का इस्तकबाल करते हुए उनकी इस उपलब्धि के लिए मुबाकरबाद दी गई। इस अवसर पर श्री भाटी ने बागडी के कार्यो की तारीफ करते कहा कि श्री बागडी का कार्य शिक्षा के क्षेत्र के साथ समाज के कार्यो में भी हमेशा उल्लेखनीय रहा है। उन्होने युवाओ से आव्हान किया की वे बागडी से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढने का प्रयास करे। उल्लेखनीय है कि हाजी सतारमोहम्मद बागडी महामहिम राज्यपाल के हाथो चैथीबार सम्मानित हो रहे है। 9413063300

Post a Comment