रावत समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
जैतारण: आई.बी.खांन---
राजस्थान रावत आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को जैतारण इलाके के मगरा क्षेत्र के रावत समाज के सैकडो लोगो ने रावत जाति को विशेष पिछडा वर्ग की सूचि में शामिल करने की मांग को लेकर जैतारण उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह के मार्फत मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को ज्ञापन दिया।
मुख्यमंत्री को दिये अपने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के पाली,अजमेर,राजसमंद, भीलवाडा,उदयपुर,नागौर,चितौड जिलो की अरावली श्रख़लाो की गोद में व अन्य क्षेत्र में निवास करने वाली इस जाति की अपनी संस्कृति है और अधिकांश गांव,ढाणियो जो इस जाति से अधिवासित है। उन्होने बताया कि इस जाति के सामाजिक दृष्टि और पिछडेपन होने के राष्टृीय आयोग व मण्डल आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डो की पूर्ति करती है। उन्होने बताया कि रावत जाति का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन है परन्तु कृषि की जोत सीमा पहाडी क्षेत्रो में कम होने के कारण अधिकांश परिवार सीमांम कृषक की श्रैणी में आते है जो इनकी आजीविका का मुख्य और शारीरिक श्रम से अर्जित किया जाता है। इस अवसर पर राजस्थान रावत आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष चतरसिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता रतनसिंह चौहान सेन्दडा,हरिपुर संभाग अध्यक्ष घीसूसिंह रावत,पंचायत समिति सदस्य रासासिंह रावत,किशनसिंह धौलिया,रामसिंह,धीरसिंह,प्रतापसिह,सोहनसिंह,बंटी चौहान एवं राजपालसिंह सहित सैकडो रावत समाज के लोग ज्ञापन देने पहुंचे।9413063300

Post a Comment