Header Ads

शहर हो तो जैतारण जैसा...!

...एक कड़वी सच्चाई
जैतारण-आईबीखान
जैतारण नगर की वर्तमान दशा को देखकर नये पुराने जनप्रतिनिधियो को दर्द होता होगा या नही लेकिन आवाम की सुनने सुनते अब हमे भी दर्द होने लगा है।दरअसल शहर की बदहाल व्यवस्था किसी से छिपी हुई नही है।शहर की ऐसी कोई माकूल व्यवस्था नही है जिनकी मै तारीफ कर सकू।व्यवस्थाओ का जिक्र करु तो यहा की सड़को,पेयजल,चिकित्सा,बिजली आदि की स्थिति इन दिनो बदहाल है।सरकारी दफ्तरो मे तो ऐसा सुनने मे आ रहा है कि जनता की फरियाद समय पर कोई सुनने वाला नही है।दूसरे शहरो की व्यवस्थाओ को देखने का मुझे कई बार मौका मिलता है उनके मुकाबले मे जैतारण मे कुछ नही है।मेरी बात मेरे चाहने वालो या नफरत करने वालो को भले ही बुरी लग रही होगी लेकिन कड़वी सच्चाई तो आपको स्वीकार करनी ही पडेगी।सर्दीयो के मौसम मे जैतारण मे पेयजल की कमावेश समस्या से ही लोगो को रुबरु होना पड़ा लेकिन अब गर्मी का आगाज होने को है,लिहाजा जैतारण मे पेयजल की समस्या फिलहाल मुह ताने खडी है।जलदाय विभाग ने इस सँभावित समस्या से निपटने के लिए जरूर कोई आपातकालीन योजना का खाका तैयार भी किया होगा मगर विभाग का यह हमेशा इतिहास रहा है की वो योजनाए गर्मी खत्म होने के बाद लागू होती है। लिहाजा गर्मी मे पानी की समस्या इससे भी और विकराल होगी.पानी की समस्या का जिक्र आते ही हमे यह सुनने मिलता है कि जवाई का मीठा पानी आने वाला है!अब तो जवाई बाध की बहुप्रतिक्षित योजना के भी पँख लग गये है,चुकि जैतारण के विधायक सुरेन्द गोयल स्वय इस महकमे के मँत्री है,उनका दावा है कि जैतारण शहर मे जून 2017 तक जवाई का पानी जैतारण पहुचा दिया जाएगा...!देखते है जून भी आने वाला है।बात शहर के विकास की करे तो फिलहाल जैतारण मे सिवरेज का कार्य युध्दस्तर पर चल रहा है,लेकिन सिवरेज के ठेकेदारो ने शहर की सडको जो दशा बनाकर छोडी है उसका दँश शहरवासी इन दिनो भुगत रहे है।सडको पर वाहनो के साथ उडने वाली धूल इस बात की गवाही दे रही है...!9413063300

कोई टिप्पणी नहीं