Header Ads

छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

Jaitaran ib khan
जैतारण-आईबीखान
जैतारण पुलिस व्दारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को शहर के मेडता मार्ग पर स्थित कस्तूरबा गांधी महाविद्यालय में छात्राओं को यातायात व् परिवहन की जानकारी दी गयी तथा यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही इसके लिए जनजागृति लाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने छात्राओं को सड़क हादसों से बचने के लिए जरुरी नियमो की जानकारी देते हुए आम जन को जागरूक करने का जिम्मा दिया अपने संबोधन में कहा कि दुपहिया वाहन हमेशा हेलमेट पहन कर ही चलावे परिवहन करते समय वाहन के सभी कागजात हमेशा अपने साथ लेकर चले सड़क पर चलते हुए हमेशा सावधानी पूर्वक वहां चलाये महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संदीप वैष्णव ने छात्राओं को यातायात के नियमो को कठोरता से अपने जीवन में उतारने की बात कही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एड्वोकेट पंकज शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुचा कर उसकी मदद करनी चाहिए कार्यक्रम में  राज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुज शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।उल्लेखनीय है की जैतारण पुलिस व्दारा सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत पिछले कई दिनों से विभिन्न विधालयो मे बालक बालिकाओं को इस हेतु जागृत किया जा रहा है..।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं