सडक दुर्घटना मे एक की मौत ,दो घायल
जैतारण-आईबीखान...
जैतारण मेडता मेघा हाईवे पर बुधवार को बस्सी के निकट दोपहर मे हुई एक सडक दुर्घटना मे मोटरसाईकिल पर सवार तीन युवको मे से एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गये।घटना की सूचना मिलते ही कालू पुलिस मौके पर पहुचकर मृतक के शव को जैतारण के सरकार अस्पताल की मोर्चरी मे पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है,जबकि दोनो घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी है।पुलिस ने इस सम्बध मे मामला दर्ज कर लिया है।
आ.कालू पुलिस के अनुसार कुडकी निवासी तीन युवक बाईक पर सवार होकर जा रहे थे की सामने आ रहे एक टेलर ने इनको चपेट मे ले लिया,जिससे गणपत पर्वत पुत्र मोतीलाल पर्वत की मौत हो गई।इस दुर्घटना मे विजेन्द पुत्र बुध्दाराम व महेन्द पुत्र सोहनलाल घायल हो गये।जिनका स्थानीय चिकित्सालय मे प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई।पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनो को सुर्पद करेगी।9413063300
Post a Comment