Header Ads

आखिर कब तक घुटता रहेगा शहरवासीयो का दम...!


जैतारण(आईबीखान)।
जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र मे इन दिनो चल रहे सिवरेज के कार्यो के लिए शहर के भीतरी भागो एव मुख्य सडको को खोदने के बाद सिवरेज ठेकेदारो व्दारा इन मार्गो को नियमनुसार पुन नही भरने के कारण शहरवासी इन दिनो सिवरेज के कार्य को लेकर खासा परेशान है।परेशानी का आलम यह है की शहर की प्रमुख सडको पर सुरक्षित चलना दुर्भर तो हो गया है लेकिन सडको पर उडने वाले रोज के धूल के गुब्बार के कारण लोगो के स्वास्थय पर विपरित असर पडने लगा है।चिकित्सको की माने तो सडको पर उडने वाली इस धूल को समय पर नही रोका गया तो सडक किनारे रहने वाले लोगो एव दुकानदार जल्द ही दमा के मरीज बन जाएगे।अपन सिवरेज के इस प्रोजेक्ट का कतई विरोध नही कर रहे है,इसका मतलब यह नही की सिवरेज के ठेकेदार मानव जीवन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करते रहे और हम चुपचाप यह सहन करते रहे।नगरपालिका को ठेकेदार भले साहूकारी रेट का कमीशन दे रहा होगा इसलिए उसे जनता के स्वास्थ्य की चिन्ता कम बल्कि अपने कमीशन की ज्यादा चिन्ता है।यदि उसको मानव जीवन की तनिक भी चिन्ता होती तो आज शहर मे यू धूल के गुब्बार नही उडते।तारीफ करनी होगी नगरपालिका के प्रतिपक्ष नेता सुनील राठौड की जिन्होने पिछले दिनो पालिका की साधारण सभा की बैठक मे सिवरेज के लापरवाह ठेकेदार के लापरवाही के कार्यो पर सवाल खडे कर पालिका प्रशासन को कटघेरे खडा करने का प्रयास किया,लेकिन कमीशन के इस खेल मे पालिका अब तक कुछ नही कर पाई है।शहर मे धूल के गुब्बार उडने के साथ साथ जगह जगह मार्गो पर अधूरे पडे गडडो से भी शहरवासी परेशान है।सिवरेज के खुदाई के इस कार्य मे आये दिन शहर की पाईप लाईने क्षतिग्रस्त हो रही है तो टेलीफोन की केबले भी कट रही है।आखिर मे बडा सवाल यह है कि 2018 तक चलने वाले इस सिवरेज का यह कार्य यू ही चलता रहेगा या पालिका प्रशासन की दखल के बाद व्यवस्थाओ मे सुधार हो पाएगा यह देखने वाली बात है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं