प्रजापत समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित
जैतारण, ६ फरवरी: आई.बी.खांन
जैतारण - राष्ट्रीय राजमार्ग नं.४५८ पर गांव आगेवा की सरहद मे स्थित धीराराम जी की धूणी पर सोमवार को प्रजापत समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मे २७ जोड़े एक साथ परिणय सुत्र मे बंधे। इस अवसर पर नवविवाहित जोडो को आशिर्वाद देने के लिए हजारो की संख्या में लोगो ने भाग लिया। प्रजापत समाज के द्वारा आयोजित विवाह सम्मेलन को लेकर आज वहां मेले जैसा नजारा रहा।
आयोजन समिती के अध्यक्ष पुखराज प्रजापत ने बताया कि सामुहिक विवाह इस सामुहिक विवाह सम्मेलन में समाज के २७ जोडो का विवाह करवाया गया। उन्होने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर सोमवार अलसुबह से बराती एवं धरातीयो का आगमन शुरू हो गया जहां सामाजिक रितिनुसार इनका स्वागत सत्कार किया तथा सभी दुल्हो एवं दुल्हनो को विशेष मण्डपो में बैठाया गया जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ अग्रि की साक्षी में विधान पण्डितो के द्वारा विवाह करवाया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोडो को प्रजापत समाज के लोगो के अलावा राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल एवं पूर्व संसदीय सचिव लिीप चौधरी ने समारोह में भाग लेकर इन जोडो को आशिर्वाद दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न लोगो ने कन्यादान की रस्म भी अदा की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जलदाय मंत्री ने कहा कि समाज के विकास के लिए समय की आवश्यकता को देखते हुए सामाजिक विवाह आयोजन जरूरी हो गया है। ऐसे आयोजन हर समाज में भी होने चाहिये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ऐसे आयोजन को बढावा देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के द्वारा आयोजन समिति को नियमनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाती है। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी ने भी अपने विचार प्रकट किये। सामुहिक विवाह आयोजन समिति के द्वारा इसके सफल आयोजन में सहयोग करने वालो का सम्मान भी किया गया।
9413063300

Post a Comment