शर्मा को विदाई,सिंह का किया स्वागत
जैतारण: आई.बी.खांन...
जैतारण उपखण्ड अधिकारी के
रूप में अपनी
उल्लेखनीय सेवाएं देकर आमजन
के दिलो में
जगह बनाने वाले
घनश्याम शर्मा को मंगलवार
को विभिन्न सरकारी
एवं गैर सरकारी
कर्मचारियो के द्वारा
भावभीनी विदाई देकर उनके
द्वारा जैतारण क्षेत्र में
दी गई सेवाओं
को याद किया
गया। वही इस
अवसर पर जैतारण
उपखण्ड अधिकारी के रूप
में सोमवार को
पदभारग्रहण करने वाले
महावीरसिंह का भी
स्वागत किया गया।
जैतारण नगरपालिका के
कर्मीयो के द्वारा
मंगलवार को जैतारण
से स्थानान्तरण होकर
जाने वाले श्री
घनश्याम शर्मा का पालिका
के सहायक प्रशासनिक
अधिकारी नेमीचंद चौहान,वरिष्ठ
लिपिक सीता प्रजापत,नेमीचंद भीलवाला,राजेश
भाटी,रवि सेन
इत्यादि द्वारा उनके सरकारी
निवास पर जाकर
उनको माला एवं
साफा पहनाकर पालिका
कर्मीयो के द्वारा
विदाई दी गई।
इसी प्रकार जैतारण
पंचायत समिति के विकास
अधिकारी किशनसिंह राठौड की
अगवाई में श्री
शर्मा को विदाई
दी गई तो
जैतारण उपखण्ड अधिकारी के
रूप में कार्यभार
ग्रहण करने वाले
महावीरसिंह का गर्मजोशी
के साथ स्वागत
किया गया। इस
अवसर पर जैतारण
प्रधान श्रीमती रसाल कंवर
सहित बडी संख्या
में विभिन्न जनप्रतिनिधियो
ने इस विदाई
एवं स्वागत कार्यक्रम
में भाग लिया।
इस अवसर पर
श्री शर्मा ने
कहा कि जैतारण
क्षेत्र की जनता,स्थानीय अधिकारी एवं
जनप्रतिनिधियो के द्वारा
उनके सरकारी कार्यो
में दिये गये
सहयोग को वे
हमेशा याद रखेगें।
9413063300

Post a Comment