उपखण्ड अधिकारी ने पदभाग्रहण किया
जैतारण-आईबीखान
जैतारण उपखण्ड अधिकारी के रूप मे पदास्थापित हुए महावीरसिह ने सोमवार को जैतारण उपखण्ड अधिकारी के रूप मे अपना विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।उल्लेखनीय है कि घनश्याम शर्मा का स्थानांतरण जयपुर होने से श्री सिह शर्मा के स्थान पर आये है।युवा उपखण्ड अधिकारी के रूप मे पदभार ग्रहण करने वाले महावीरसिह ने कहा की आमजन की समस्याओं का समाधान कर पीडितो को न्याय देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने स्थानीय कार्यालय के स्टाफ कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें भी विभागीय कार्य मे गति लाने के निर्देश दिये।इससे पहले श्री सिंह के जैतारण उपखण्ड कार्यालय पहुचने पर स्थानीय कार्मिको ने उनका स्वागत किया गया।सनद रहे की इनसे पहले उपखण्ड अधिकारी रहे घनश्याम शर्मा ने अपने कार्यकाल मे उल्लेखनीय सेवाएं देकर आमजन के दिलों मे जगह बनाई।उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए कुछ महिनो पहले श्री शर्मा को राज्यस्तरिय सम्मान भी मिला।उम्मीद है कि श्री सिंह भी जैतारण उपखण्ड अधिकारी के रूप मे अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देगे...9413063300
Post a Comment