Header Ads

बाबा साहब के बताये मार्गो पर चलेःशेखावत

जैतारण-आई.बी.खांन...
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सासंद गोपालसिंह शेखावत ने कहा कि सविधान निर्माता डाॅभीमराव अम्बेडकर के बताये गये मार्गो पर चलने का संकल्प लेने के साथ ही उनके जीवन चरित्र को एवं उनके आर्दशो को जीवन में उतारने का प्रयास करे।
 श्री शेखावत ने यह विचार मंगलवार कोजैतारण राजकिय चिकित्सालय के पास स्थित डाॅबाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण करने के पश्चात वहां उपस्थित लोगो से बातचीत करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण कर भारत को न केवल दुनिया का मजबूत लोकतंत्र दिया बल्कि हमें सम्मानता का अधिकार दिलाया। उन्होने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की बदौलत ही आज बडेसे बडा नेता और छोटे से छोटे व्यक्ति के पास सम्मान अधिकार हैवो अधिकार स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अधिकार है। उन्होने कहा कि बाबा साहब ने सदैव शिक्षित एवं संगठित रहने का आव्हान किया करते थे,हमें उनके सपनो को साकार करने का संकल्प लेना चाहिये। इससे पहले पूर्व सासंद शेखावत के जैतारण आगमन पर श्यामलाल सिंगारिया,बगदाराम चैहान,राजेश बाकोलिया,हिमाषु चैहान,जैतारण युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पंकज शर्मा,युवा कांग्रेसी नेता बरकतकाजी,सांगावास सरपंच संग्राम चैधरी सहित अनेक कार्यकर्ता ने इनका स्वागत किया। श्री शेखावत ने इस अवसर पर जैतारण शहर के विभिन्न इलाको में जनसम्र्पक भी किया। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं