सरकार की महत्ती योजना को लगा ग्रहण..क्षेत्र मे आधा दर्जन आर.ओ.पड़े बंद
जैतारण, २३ फरवरी: आई.बी.खांन
जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल के विधानसभा क्षैत्र जैतारण मे बढते फ्लोराईड व टीडीएस को कम करने के लिये सरकार ने लगाये २० आर.ओ मे से करीब आधा दर्जन आर.ओ .बंद पड़े है,जबकि जलदाय विभाग के अधिकारी केवल कागजी खाना पूर्ति मे चालू दिखाया जा रहा है। क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनियो ने बंद पड़े आर.ओ को आगामी गर्मी के मौषम मे जल्द शुरू करवाने की मांग की है।
विभागीय सुत्रो के अनुसार क्षेत्र मे संचालित आर.ओ के निर्माण के बाद उनका ६ वर्ष तक संचालन एवं रखरखाव का कार्य निजी कम्पनी को सौपा गया है। लेकिन कम्पनी की ओर से गांवो मे आर.ओ का संचालन करने वाले व्यक्ति को मात्र १५००/-रू मासिक मजदूरी दी जाती है,यह राशी न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। वही कई स्थानो तकनिकी खराबी तथा पानी के अभाव के चलते आर.ओ ग्राम झुझण्डा,घोड़ावड़,निम्बोल,लौटोती,रामावास कला,खराड़ी इत्यादी गांवो मे बंद पड़े है।
इनका कहना है-
बंद पड़े आर.ओ.
--ग्राम पंचायत घोड़ावड़ मे पिछले करीब एक वर्ष से आर.ओ बंद पड़ा है,ट्युबवेल मे पानी खारा है,पीने योग्य नही है। विभागीय अधिकारीयो से कई बार आर.ओ शुरू करवाने का आग्रह किया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। मंजू रावल सरपंच ग्राम पंचायत घोड़ावड़
--ग्राम झुझण्डा मे पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही है। किराये की ट्युबवेल से पानी पी रहे है,तथा आर.ओ.पिछले करीब तीन माह से बंद पड़ा है। संग्राम चौधरी सरपंच ग्राम पंचायत सांगावास
--जैतारण क्षेत्र मे २० आर.ओ लगे हुए है,सभी आर.ओ.चालू हालत मे है। तथा आर.ओ का रखरखाव व संचालन जी.ए.ईन्फ्रा प्रा.लि.जयपुर द्वारा किया जाता है। मोहनलाल टांक सहायक अभियंता जलदाय विभाग जैतारण

Post a Comment