Jaitaranकलश यात्रा मे उमडा आस्था का सैलाब
(जैतारण-आईबीखान)
Jaitaran-ib khan
जैतारण की पावनधरा पर गुरुवार को जैतारण माली सैनी समाज सँस्थान के तत्वाधान मे स्थानीय ठाकुरजी के मँदिर की पाँचवी वर्ष गाँठ के उपलक्ष मे शहर मे निकाली गई एतिहासिक भव्य कलश एवं शौभायात्रा मे आज भक्ति एवं आस्था का सैलाब उमड गया।रँग-बिरँगे परिधानो मे अपने सर पर मँगल कलश धारण कर कलशयात्रा मे कतारबध्द रुप से चल रही सैकड़ो माली समाज की महिलाए यात्रा के साथ मँगलगीत गा रही थी।
जैतारण स्थित मालीयान बगीची से गीता भवन आश्रम के पूजनीय सँत शँकरमहाराज एवं तपस्वी महाराज के पावन सानिध्य मे विभिन्न आकर्षक झाँकियो के साथ रवाना हुई जहां कलश यात्रा के साथ मारवाड एवं गोडवाड के दो अलग-अलग गैर दल आकर्षक गैर नृत्य कर रहे थे,तो बैण्डबाजो की स्वर लहरिया बिखर रही थी।लोक कला एवं भारतीय सँस्कृति की छटा इस भव्य शौभायात्रा मे स्पष्ट झलक रही थी।जैतारण बस स्टेशन से नयापुरा,पेट्रोल पम्प,नौचौकिया,गौपालव्दारा मार्ग,लखोटियान चौक,मेडतीगेट,अस्पताल मार्ग, गौशाला रोड,मुख्य सदर बाजार, शिवचौकी होते हुए पुलिस थाने के पास स्थित ठाकुर जी के मँदिर पहुचने से पहले शहरवासीयो ने इस शौभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया तो कई स्थानों पर तोरणव्दार व स्वागत गेट लगाए गए।इससे पहले बुधवार रात्रि को ठाकुर जी के मँदिर के पास एक शाम ठाकुर जी के नाम विशाल भजन सँध्या का आयोजन किया गया, जहां नामी भजन कलाकारों ने बेहतर भजनो की प्रस्तुतिया देकर उपस्थित श्रौताओ का मनमोह लिया।इस अवसर पर समाज के लोगों ने विभिन्न बोलियो मे बढचढकर भाग लिया।गुरुवार दोपहर मे माली सैनी समाज के व्दारा यहां मालियान बगीची मे सभी भामाशाहो का सम्मान किया गया।इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता कायम रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम समापन से पहले महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया।इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष बगदाराम रूणेचा ने दो दिवसीय इस कार्यक्रम मे अपना सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सँचालन समाज के सचिव एडवोकेट अविनाश गहलोत ने किया...9413063300
Post a Comment