Header Ads

jaitaranजैतारण पुलिस ने दी यातायात नियमो की जानकारी


 जैतारण-आई.बी.खांन
jaitaran-ib khan
 जैतारण पुलिस ने बुधवार को यातायात पखवाडे के तहत स्थानीय गोकुल शिक्षण संस्थान माध्यमिक विधालय के बालक बालिकाओ को यातायात नियमो की जानकारी देते हुए इन नियमो को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया।
 जैतारण थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि यातायात पखवाडे के तहत बुधवार को जैतारण पुलिस के द्वारा निमाज मार्ग पर स्थित गोकुल विधालय में दोपहर को स्थानीय पुलिस अधिकारीयो के द्वारा विधालय के नन्ने मुन्ने बालक बालिकाओ को यातायात नियमो की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि इन बच्चो को वाहन चलाते समय अपनाई जाने वाली सावधानीयो एवं सडक पर पैदल चलने के तरीको के अलावा मुख्य मार्गो पर वाहन चलाने तथा बाईक चलाते समय हैलमेट लगाने पर जोर देते हुए इन विधार्थीयो को अपने अभिभावको को दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। संस्थाप्रधान पुरूशोतम वैश्णव ने इस अवसर पर पुलिस अधिकारीयो का औपचारिक स्वागत करते हुए बालक बालिकाओ को यातायात नियमो का दैनिक जीवन में उपयोग में लेने पर जोर दिया गया।
 इधर जैतारण थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि यातायात पखवाडे के तहत जैतारण पुलिस के द्वारा यातायात जागरूकता के लिए जैतारण में यातायात नियमो के पेपलेट वितरण करने के साथ ही मुख्य मार्गो पर चलने वाले वाहनो पर स्टिकर लगाये गये तथा यातायात नियमो की अहवेलना करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 41 वाहनो के चालान काटे गये जिनमें 22 वाहनो को डिटेन किये गये। उन्होने बताया कि पिछले 10 दिनो में 8 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गईजिनमें शराब पीकर गाडी चलाने वाले 11 लोगो के खिलाफ एवं शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 18 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की गई।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं