Header Ads

Jaitaranसँतो के बताए मार्गों पर चले:गोयल

जैतारण-आईबीखान...
राज्य सरकार के जलदाय मँत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा सँत समाज को धर्म नीति एवं ज्ञान की राह दिखाते है,अतः जीवन के उदार के लिए हमें सँतो के बताए मार्गों पर चलने का सँकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा की अँधकारमय जीवन मे सँत महात्मा हमारे जीवन को रोशन करते है।
श्री गोयल ने यह विचार शनिवार को निमाज कस्बे मे स्थित रामव्दारा मे राघवदासजी महाराज की बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम मे व्यक्त किये।उन्होंने कहा की भारतीय सँस्कृति मे सँत समाज हमेशा पूजनीय रहा है।इनकी कठोर तप,तपस्या एवं साधना की बदौलत भारत मे आज धर्म एवं सँस्कृति बची हुई है।उन्होंने पश्चिमी सँस्कृति के बढते प्रभाव पर चिन्ता प्रकट करते कहा की हमें अपनी सँस्कृति को बचाए रखना है।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे पुरूषोत्तमदासजी महाराज, माधवदासजी महाराज,सोहनदासजी महाराज, दुर्गासिह जनासनी,हरजीतसिह निमाज,गोविंद राम अडाणिया,रामलाल बावलिया,माणकराम कुमावत,पूर्व पालिकाध्यक्ष मदनलाल रुणेचा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।इससे पहले गोयल के निमाज पहुचने पर हरजीतसिह निमाज की अगुवाई मे ग्रामीणों ने गोयल का स्वागत किया।
9413063300

कोई टिप्पणी नहीं