जैतारण में होलीका का किया दहन...।
जैतारण(आईबीखान)।
जैतारण उपखण्ड मुख्यालय सहित समूचे ग्रामीण अंचलो रविवार की सायं को होलीका का विधिविध्दान के साथ दहन किया गया।
जैतारण शहर मे गांवाई होलीका का दहन जैतारण नगरपालिका के व्दारा पूर्ण धार्मिक विधिनुसार किया गया।इस अवसर पर जैतारण नगरपालिका के प्रतिपक्ष नेता सुनील राठौड,पार्षद मनोजभाटी,अशोक बंब,नेनाराम रूणेचा,नाथूराम तंवर,पालिकाध्यक्षा के पति अशोक भाटी सहित शहर के गणमान्य लोगो ने इस होलीका दहन के कार्यक्रम मे भाग लिया।होलीका दहन से पूर्व होलीका की गाजे बाजे के साथ पूजन किया गया।होली की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार के जलदाय मंत्री व जैतारण विधायक सुरेन्द्र गोयल,पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेठी के वरिष्ट उपाध्यक्ष गोपालसिंह शेखावत इत्यादि नेताओ ने अपने अपने समर्थको को होली की शुभकामनाएं दी गई।होली के पावन त्यौहार पर शहर सहित ग्रामीण अंचलो में शांन्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उप पुलिस अधीक्षक विरेन्द्रसिंह राठौड,जैतारण सी.आई.भंवरलाल चौधरी की अगुवाई मे पुलिस मुश्तैद है।ग्रामीण अंचलो से भी गांवशाही गैरो के गैर नृत्यो के बीच होलीका का शांन्तिपूर्वक दहन किये जाने के समाचार है...9413063300
Post a Comment