Header Ads

मात्र औपचारिकता बन रहा है जनसुनवाई कार्यक्रम

जैतारण-आई.बी.खांन---
राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीणो की विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर चलाये जा रहे जनसुनवाई के कार्यक्रम मात्र अब औपचारिकता ही बनकर रह गये है। दरअसल इस जनसुनवाई कार्यक्रमो का व्यापक प्रचार प्रसार नही करने तथा ग्रामीणो के द्वारा इन दिनो खेती के कार्यो में व्यस्त होने के कारण इन जनसुनवाई कार्यक्रम में इक्का-दुक्का ग्रामीणो के अलावा मात्र विभागीय अधिकारी ही पहुंच पा रहे है।
षुक्रवार को जैतारण पंचायत समिति के लाम्बिया ग्राम के अटल सेवा केन्द्र में जैतारण तहसीलदार नरेष सोनी की मौजूदगी एवं ग्राम पंचायत सरपंच नेनाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणो की उपस्थित निराषाजनक ही रही। अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीणो के इस षिविर में आने की राह तकते देखे गये जहां इस कार्यक्रम में गिने-चुने लोग ही पहुंच पाये। इस अवसर पर कुछ ग्रामीणो ने विधालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। बताया गया है कि जनसुनवाई के इस कार्यक्रम में ग्रामीणो की उपस्थिती के बजाय अधिकारीयो एवं कर्मचारियो के संख्या अधिक रही,ऐसे में सवाल यह है कि जब ग्रामीण इन कार्यक्रमो में भाग नही लेते तो फिर जनसुनवाई कार्यक्रम का औचित्य क्या है।
9413063300


कोई टिप्पणी नहीं