Header Ads

फसल खराबा का किया अधिकारीयो ने सर्वे


    जैतारण-लाम्बिया(रामकुमार आचार्य)                                                    लाम्बियां सहित पूरे सर्किल मे शनिवार को मौसम मे आये अचानक बदलाव के साथ हुई तेज हवाओ के साथ बारिश से रबी की पककर खेतो मे कटी पडी अधिकतर फसलो मे काफी नुकसान हुआ है किसानो ने बताया कि रबी की अधिकतर फसले पककर तैयार हो गई थी एव कई फसलो की कटाई भी चल रही थी एेसे मे अचानक आई बारिश से खेतो मे कटी-पकी अधिकतर फसले भीगने से खराब हो गई वही शनिवार को हुई बेमौसम बारिश से फसलो मे नुकसान को लेकर कृषि विभाग के निर्देशानुसार आन्नदपूर कालू सहायक कृषिअधिकारी अर्जुनसिंह खिडिया ने सर्किल मे जाकर सर्वे करते बारिश से खेतो मे खराब हुई फसलो का आकलन किया एव रिपोर्ट बनाकर अधिकारियो को भेजी गई लाम्बियां मे खिडिया ने  किसान लिखमाराम जाट,हनुमानराम चौटाला,रामनिवास खदाव,प्रभूदास साद,सांवताराम,पुखराज सुथार,सत्यनारायण आचार्य,भंवरलाल शर्मा,सतुराम खदाव,रामकुमार आचार्य आदि के खेतो मे कटी पडी फसले गेंहूं,ईसबगोल,जीरा,चना आदि फसलो मे नुकसान का आकलन किया वही कई खेतो मे पककर तैयार ईसबगोल,जीरा आदि फसलो मे भी नुकसान का आकलन किया वही आकलन पर खिडिया ने बताया कि सर्किल मे पककर तैयार जीरा एव ईसबगोल की फसलो मे काफी नुकसान हुआ है वही खेतो मे कटी पडी अन्य फसलो मे भी भीगने से नुकसान हुआ है वही सर्किल के भूम्बलियां,धनेरिया,केकिन्दडा,कुडकी,रास,राबडियावास,कांवलिया,आन्नदपूर कालू,खारचिया आदि गांवो मे भी बारिश से फसलो को नुकसान हुआ है

कोई टिप्पणी नहीं